लाइव टीवी

Viral Video: मटक-मटक कर मुर्गे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, दिन बना देगा वीडियो

Updated Aug 20, 2021 | 16:56 IST

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गे ने काफी मजेदार तरीके से डांस किया है। आलम ये है कि लोग मुर्गे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मुर्गे ने तो मौज करा दी...
मुख्य बातें
  • मुर्गे ने किया मजेदार डांस
  • स्टेप देखकर दंग रह जाएंगे आप
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के भी काफी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं कि लोग मोबाइल फोन में उसे सेव कर लेते हैं और जब भी स्ट्रेस फील करते हैं तो वीडियो देखकर मन बहला लेते हैं। कुछ वीडियो में तो जानवरों का ऐसा अंदाज होता है कि देखकर ही हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चक्कर लगा रहा है। इस वीडियो में मुर्गे ने जिस तरह से डांस किया है उसने लोगों को अपना 'दीवाना' बना दिया है। 

आज तक आपने मुर्गे को कूकडू कू करते हुए देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। अक्सर मुर्गा सुबह-सुबह बांग देता है। जिससे पता चल जाता है कि सूर्योदय होने वाला है। हालांकि, सोशल मीडिया के आ जाने से मुर्गे के कई मजेदार वीडियो सामने आए हैं। कुछ समय पहले ही मुर्गे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 'अल्लाह-अल्लाह' बोलते हुए नजर आया था। वहीं, अब जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें मुर्गा डांस करते हुए नजर आ रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स जैसे-जैसे डांस करता है मुर्गा उसे देखकर मटक-मटक कर डांस कर रहा है। देखें वीडियो...


   
बेहद मजेदार है वीडियो

वीडियो देखने के बाद यकीनन आपका भी दिन बन गया होगा। साथ ही मुर्गे का ऐसा डांस हो सकता है इससे पहले आपने नहीं देखा होगा। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रह है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं और अलग-अलग जगहों पर इसे शेयर भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।