लाइव टीवी

Roll खाने के बाद लगातार निकल रही थी पेट से आवाज! शख्स ने 5 साल बाद किया 2 करोड़ का केस

Updated Jul 25, 2022 | 16:04 IST

Ajab Gajab News: इस शख्स ने 5 साल पहले हैम रोल क्या खाया, उसका जीवन ही बदल गया। रोल खाने के बाद शख्स को पेट की गंभीर समस्या हो गई। इसके बाद से शख्स लगातार पेट गैस की समस्या से परेशान रहने लगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
हैम रोल
मुख्य बातें
  • शख्स ने 5 साल पहले खाया था हैम रोल
  • तब से निकल रही थी पेट से आवाज
  • दुकान के खिलाफ किया 2 करोड़ का केस

Ajab Gajab News: आपका मन जब कभी बाहर खाने को करता है, तो आप भी कई बार रोल्स खाना पसंद करते होंगे। लोगों को एग रोल से लेकर वेज रोल और चिकन रोल खाना पसंद होता है। हालांकि, कई बार बाजार में मिलने वाले खाने नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसी ही घटना एक शख्स के साथ हुई, जब शख्स ने पांच साल पहले एक हैम रोल खाया था। इस शख्स ने 5 साल पहले हैम रोल क्या खाया, उसका जीवन ही बदल गया। रोल खाने के बाद शख्स को पेट की गंभीर समस्या हो गई। इसके बाद से शख्स लगातार पेट गैस की समस्या से परेशान रहने लगा।

यही नहीं शख्स के पेट से गैस के रूप में लगातार आवाजें निकलती रहीं। अब शख्स ने रोल बेचने वाले दुकान पर £200,000 (करीब दो करोड़ रुपये) का मुकदमा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बर्मिंघम के रहने वाले 46 साल के टायरोन प्रेड्स (Tyrone Prades) साल 2017 में अपने बच्चों के साथ एक क्रिसमस बाजार गए थे। उन्होंने यहां एक दुकान से हैम रोल ऑर्डर किया था और उसे पत्नी-बच्चों के साथ मिलकर खाया था। इसके कुछ ही घंटों बाद उनके पेट में ऐंठन होने लगी।

शख्स के पेट से आती अजीबोगरीब आवाजें

पेट में ऐंठन के बाद टायरोन को बुखार, उल्टी और दस्त का भी सामना करना पड़ा। उनकी तबियत इतनी खराब हो गई कि वह पांच सप्ताह तक बिस्तर पर ही पड़े रहे। सिर्फ यही नहीं, इस दिन के बाद से उनको नियमित रूप से पेट फूलने की समस्या हो गई। इस कारण वह रात-रातभर जागते रहते। उनके पेट में हर समय गैस बनती और उसे छोड़ते समय पेट से तेज आवाज आती। इससे उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी महसूस होती थी। इसके बाद उन्होंने दुकान के खिलाफ मुकदमा करने का फैसला किया।

शख्स के वकीलों ने अदालत को बताया कि कई महीनों बाद भी उनकी बीमारी गई नहीं। यहां तक कि उनके पेट में अजीब तरह से मथने की आवाजें आने लगीं। शख्स ने दावा किया कि दुकानदार ने रोल में अजीबोगरीब चीजें मिलाई थी। इसके बाद ही उनके पेट में दिक्कत शुरू हुई। शख्स ने दुकान से लापरवाही के मुआवजे के रूप में £200,000 से अधिक के भुगतान की मांग की। दूसरी तरफ दुकान ने इन दावों को खारिज किया। फिलहाल अभी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।