लाइव टीवी

पिता के कार खरीदने पर जिस तरह चहकी बेटी, आनंद महिंद्रा का बन गया दिन; कह दी ऐसी बात

Updated Sep 15, 2022 | 17:55 IST

Viral Photo: जब किसी के घर में पहली बार गाड़ी आती है तो न सिर्फ वह शख्स खुश होता है, जिसने गाड़ी खरीदी है। बल्कि घर का हर शख्स भी उतना ही खुश होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आनंद्र महिंद्रा
मुख्य बातें
  • आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट की जबरदस्त तस्वीर
  • पिता ने खरीदी थी नई कार
  • देखते ही बन रही थी बेटी की खुशी

Viral Photo: हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक गाड़ी हो। घर खरीदने के बाद हर इंसान का गाड़ी खरीदने का ही सपना होता है। जब किसी के घर में पहली बार गाड़ी आती है तो न सिर्फ वह शख्स खुश होता है, जिसने गाड़ी खरीदी है। बल्कि घर का हर शख्स भी उतना ही खुश होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलती है। गाड़ी खरीदने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है और जब इंसान की मेहनत रंग लाती है तो खुश होना बनता ही है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर आपका दिन बन जाएगा। यहां तक कि बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का भी दिन इस तस्वीर को देखकर बन गया। इसके बाद उन्होंने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाली बात भी कैप्शन में लिख डाली। यह फोटो एक शख्स और उसकी बेटी की है। शख्स ने नई-नई गाड़ी खरीदी थी। इस दौरान शख्स की छोटी बेटी जिस कदर खुश हुई, वह देखकर आनंद महिंद्रा भी बेहद खुश हो गए। 

शख्स ने खरीदी नई गाड़ी

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर @srikanth9006 नाम के यूजर ने हाल ही में MAHINDRA XUV7OO AX7L गाड़ी खरीदी। इसके बाद गाड़ी को वह अपने घर लेकर गए। जैसे ही उनकी बेटी ने नई गाड़ी देखी, वह बेहद खुश हो गई। इसके बाद बेटी गाड़ी पर बैठने पहुंच गई। इस दौरान किसी ने तस्वीर क्लिक कर ली। इस तस्वीर में शख्स के बेटी की खुशी देखते ही बनती है। शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह खुद गाड़ी के साथ नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में शख्स की बेटी गाड़ी देखकर चहकती नजर आ रही है।

शख्स ने इन दोनों तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'मैंने मेहनत से गाड़ी खरीदी और मेरी बेटी बेहद खुश है।' शख्स के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी बेटी को बताइए कि उसने मेरा दिन बना दिया है।' आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।