लाइव टीवी

VIDEO: फोटो के लिए पोज दे रहे थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक लड़की ने जो किया उसे देखते रह गए लोग

Updated May 06, 2022 | 12:47 IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन ने तो महफिल लूट लिया
मुख्य बातें
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो
  • दुल्हन ने मस्ती-मस्ती में दूल्हे को पूल में धक्का दे दिया
  • लोगों को पसंद आ रहा है ये वायरल वीडियो

Bride Groom Viral Video: शादी का माहौल हो और मौज-मौस्ती ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता? दूल्हा-दुल्हन से लेकर शादी में आए हर एक शख्स उस पल का जमकर आनंद उठाना चाहता है। सोशल मीडिया पर शादियों के मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में शादी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे अलग, यादगार और शानदार हो। इसके लिए लोग काफी तैयारियां भी करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं एक दूल्हा-दुल्हन फोटो खिंचवाने के लिए शानदार पोज दे रहे हैं। लेकिन, अचानक दुल्हन शरारत करते हुए दूल्हे को पूल में धक्का देने लगती है। लेकिन, दूल्हा भी समझदार निकला और दुल्हन को पकड़ते हुए पूल में जा गिरा। दोनों का यह अंदाज लोगों का काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।  

ये भी पढ़ें -  Viral Video: गुस्सैल सांड को चैलेंज दे रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख हक्के-बक्के रह जाएंगे

दूल्हा-दुल्हन का जबरदस्त अंदाज

इस खूबसूरत पल को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theadorableweddings' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि क्यूट जोडी है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लगता है दोनों पहले दोस्त थे और अब शादी करने जा रहे हैं।