लाइव टीवी

Video: बेहद मजेदार है शादी का ये वीडियो, दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देख बन जाएगा आपका दिन

Updated Nov 10, 2021 | 10:57 IST

Wedding Viral Video: इस मजेदार वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देख लोग हंस भी रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शादी का मजेदार वीडियो
मुख्य बातें
  • लोगों को काफी पसंद आ रहा है शादी का ये वीडियो
  • दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देख लोग जमकर ले रहे मजे
  • सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल

किसी भी लड़का और लड़की के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? हालांकि, कई बार लोग अजीबोगरीब हरकत तक कर बैठते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन पर यूजर्स जमकर मजे भी लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस मजेदार वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देख लोग हंस भी रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, दोनों बारातियों के साथ पैदल ही निकल पड़े हैं। आप देख सकते हैं आगे-आगे कुछ लोग डांस करते हुए जा रहे हैं। बीच में दूल्हा-दुल्हन हैं और पीछे बाराती। लेकिन, जिस अंदाज में बारात निकली है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी माजरा समझ में आ गया होगा। अब इस वीडियो पर लोग जमकर मौज ले रहे हैं। IPS रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ' गरीब की शादी...लेकिन कोई समझौता नहीं'। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' इमोशन सेम होती है गरीबों और अमीरों की'। एक ने लिखा, ' असली बाराती तो यही है'। तो शादी का ये वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।