लाइव टीवी

VIDEO: लड़की के चेहरे पर केक है या मेकअप? कलाकारी देख रह जाएंगे हैरान

Updated Nov 23, 2020 | 19:53 IST

सोशल मीडिया पर एक केक का ऐसा वीडियो वायरस हो रहा है, जो किसी को भी हैरत में डाल सकता है। पहली नजर में यह वीडियो देखकर आप हक्का-बक्का रह जाएंगे।

Loading ...
Video Grab

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ जाते है, जो किसी को भी चौंका सकते हैं। वीडियो को देखने के बाद पहली नजर में यकीन ही नहीं होता। इन दिनों ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी को भी हैरत में डाल सकता है। यह वीडियो केक का है, जिसे देखकर आप हक्का-बक्का रह जाएंगे। पहली बार देखने के बाद आपको शायद वीडियो दोबारा प्ले करना पड़े ताकि केक के डिजाइन पर विश्वास हो सके। 

अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स आए

वायरल वीडियो को sideserfcakes नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला हाथ में प्लेट लेकर खड़ी है। वह कुछ हिलती है, जिससे लगता है कि महिला का यह रियल चेहरा है। लेकिन कुछ ही सेकेंड में महिला प्लेट हटा देती है और देखने वाला हैरान रह जाता है। दरअसल, महिला का चेहरा केक से बना होता है, जो कलाकारी की शानदार मिसाल है। कुछ दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो पर अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए है। वहीं, वीडियो को सात लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई वीडियो देखकर चौंक गया तो किसी को यह अजीब लगा। एक यूजर ने कमेंट किया, 'जब मैंने पहली बार देखा तो मुझे लगा कि यह मेकअप या कुछ और है। फिर मैंने और देखा तो इंसान का चेहरा और समझ आया कि यह केक है। मैं भ्रमित हो गई थी।' दूसरे यूजर ने कहा, 'जितना अधिक मैं इस वीडियो को देख रहा हूं, उतना ही मैं हैरान हो रहा हूं।' अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अब जाकर मुझे पता चला कि वास्तविक क्या है और केक क्या है।'