लाइव टीवी

कच्ची नींद में उठाने पर क्या होता है रिएक्शन! शेर और शेरनी का यह वीडियो देखकर आ जाएगा समझ

Updated Sep 16, 2022 | 07:55 IST

Viral Video: अगर आप किसी को कच्ची नींद में उठाते हैं तो आपको शेर-शेरनी का यह वीडियो देखना चाहिए। आपको पता चल जाएगा कि कच्ची नींद में उठाने के बाद इंसान का रिएक्शन कैसा हो सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेर शेरनी का वीडियो
मुख्य बातें
  • सो रही शेरनी को आकर शेर ने छेड़ दिया
  • शेर के छेड़ने पर भड़क गई शेरनी
  • वीडियो देख कच्ची नींद में उठाए शख्स का रिएक्शन पता चल जाएगा

Viral Video: अगर आप कभी गहरी नींद में सो रहे हों और कोई आकर आपको अचानक से उठा दे तो आपको बहुत गुस्सा आई होगी। किसी को भी कच्ची नींद से उठाने का मतलब है कि उसकी खीझ का शिकार होना। वैसे भी नींद लोगों को बड़ी मुश्किल से आती है, उस पर कोई अगर कच्ची नींद में उठा दे तो इंसान का खीझना लाजिमी है। अगर आप किसी को कच्ची नींद में उठाते हैं तो आपको शेर-शेरनी का यह वीडियो देखना चाहिए। आपको पता चल जाएगा कि कच्ची नींद में उठाने के बाद इंसान का रिएक्शन कैसा हो सकता है।

चुपचाप सो रही शेरनी को छेड़ बैठा शेर

शेर भले ही जंगल का राजा होता है और उसकी दहाड़ से बड़े-बड़े जानवरों की हालत पतली हो जाती है, लेकिन शेरनी के सामने शेर की भी हालत खराब हो जाती है। एक पति अपनी पत्नी से जितना डरता है, उतना ही शेर भी शेरनी से डरता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी को कच्ची नींद में उठाने पर शेर की क्या हालत होता है। शेरनी बहुत ही मजेदार तरीके से शेर को सबक सिखाती है। यह देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। देखें वीडियोो- 

शेरनी की दहाड़ से शेर की भी हालत हो जाती है खराब

वीडियो को @bkbuc नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी बहुत ही आराम से सो रही होती है। इसी बीच पीछे से दबे पांव एक शेर शेरनी की तरफ आता है। शेरनी के नजदीक पहुंचकर शेर उसे छेड़ देता है। इसके बाद शेरनी गुस्से में उठती है और बहुत तेजी से शेर पर वार करती है। आप देख सकते हैं कि शेरनी के हमले से शेर भी डरकर पीछे हट जाता है। यह वीडियो देखकर आपके मुंह से भी निकल जाएगा कि शेरनी की दहाड़ तो शेर पर भी भारी पड़ती है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।