लाइव टीवी

जब फ्लाइट में एक महिला गाने लगी बॉलीवुड सॉन्ग, अन्य यात्रियों ने 'महफिल जमा दी', देखें वीडियो

Updated Oct 16, 2021 | 17:24 IST

लंबी जर्नी में बोरियत से बचने के लिए यात्री कुछ उपाय निकालते रहते हैं। फ्लाइट में एक महिला जब गाना गाने लगी तो सभी यात्रियों उसका साथ देकर महफिल जमा दी।

Loading ...
फ्लाइट मेंं महिला ने गाया पुराना बॉलीवुड सॉन्ग
मुख्य बातें
  • महिला ने फ्लाइट में पुराना बॉलीवुड सॉन्ग 'सज रही गली मेरी मां' गया।
  • फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने भी उसका साथ दिया।
  • यह गाना 1974 में आई फिल्म कुंवारा बाप का है।

कभी-कभी लंबी जर्नी बोरिंग हो सकती हैं। लोग बोरियत से बचने के उपाय निकाल लेते हैं। कोई संगीत सुनता है तो कोई किताब पढ़ता है। और कुछ इस महिला की तरह ही अपने सह-यात्रियों के साथ गाना पसंद करते हैं। महिला ने फ्लाइट में पुराना बॉलीवुड सॉन्ग 'सज रही गली मेरी मां' गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसके साथ फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने भी गाना शुरू कर दिया।

यह गाना 1974 में आई फिल्म कुंवारा बाप का है। इसे मोहम्मद रफी और महमूद ने गाया था। वीडियो में लोगों को गाना गाते हुए एन्जॉय करते देखा जा सकता है। ट्रेन और बस यात्रा के दौरान ऐसे दृश्य आम हैं। लेकिन फ्लाइट में शायद ही देखने को मिलता है। यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया, इसकी जानकारी नहीं है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, जिसे 1.9 मिलियन से अधिक लाइक्स और 1.2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स यात्रियों की जीवंत भावना को पसंद कर रहे हैं।

एक यूजर ने पूछा, "हमें इस तरह के प्यारे यात्री कहां मिलते हैं?" एक अन्य ने लिखा, ''फ्लाइट लोकल ट्रेन में बदल गई.'' एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "पूरे विमान ने वाइब चेक पास किया।" एक अन्य ने कहा, "ये महफिले कभी कभी ट्रेन में कहने को मिलती हैं लेकिन आप लोग ने फ्लाइट में भी महफिल जमा दी।"