लाइव टीवी

बारात देर से आई तो दुल्हन ने ढ़ूंढ़ लिया दूसरा दूल्हा, UP के इस शहर का है मामला

Updated Dec 09, 2019 | 22:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दूल्हे की बारात देरी से पहुंची तो दुल्हन ने दूसरे लड़के से शादी रचा ली। ये हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
भारतीय शादी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल एक शादी समारोह में जब बारात आने में काफी देरी कर दी दो दुल्हन ने दूसरा दूल्हा ढूंढ़ लिया। ये मामला पिछले सप्ताह शनिवार का उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नांगलजट गांव का है। जब बाद में देरी से दूल्हा आया तो उसने उसके साथ जाने से मना कर दिया और फिर एक स्थानीय लड़के से शादी रचा ली। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल का एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अक्टूबर के महीने में विवाह हुआ था। लेकिन इसके बाद ये दोनों फिर से पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी करना चाह रहे थे, इसके लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की थी।

धामपुर टाउन का रहने वाला दूल्हा अपनी बारात के साथ दुल्हन के घर दोपहर 2 बजे के करीब पहुंचने वाला था। लेकिन दूल्हे की बारात 2 बजे दोपहर में नहीं बल्कि देर रात शादी स्थल पर पहुंचा। दरअसल दूल्हे का परिवार दहेज को लेकर भी दुल्हन के परिवार से काफी बहस कर चुका था। इस बात से भी लड़की और लड़की का परिवार काफी नाराज था।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को घर के अंदर बंद कर दिया, उनके कीमती सामानों को भी अपने कब्जे में कर लिया और उनके साथ हल्की हाथापाई  भी की। मामला इतना आगे बढ़ गया कि इसमें पुलिस को भी दखल देनी पड़ी।

हलदौर एसएचओ कांता प्रसाद ने बताया कि दोनों परिवार पुलिस के पास पहुंचे। काफी समझाने के बाद दोनों परिवार समझौता करने को राजी हुए। हालांकि यहां पर लड़की अपने बात पर अड़ गई वह दूल्हे के साथ जाना ही नहीं चाहती थी। गनीमत ये थी कि दोनों परिवारों ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 

शनिवार को ही उनका ये मामला सुलझ गया क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। जब दूल्हा अपनी बारात लेकर वापस लौट गया तो लड़की ने गांव के ही एक लड़के के साथ परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचा ली।