लाइव टीवी

Video: दारू पीते हुए पत्नी के सामने पति कर रहा था मुजरा! फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

Updated Oct 14, 2021 | 14:09 IST

Wife Husband Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों ने जिस तरह की हरकत की है उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मजेदार है पति-पत्नी का ये वीडियो
मुख्य बातें
  • मस्त होकर पत्नी पी रही थी शराब!
  • पत्नी के सामने पति कर रहा था डांस
  • लोगों को पसंद आ रहा है दोनों का अंदाज

Wife Husband Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें ऐसी होती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ को देखकर तो दिन बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने अपनी पत्नी के सामने इस तरह 'मुजरा' जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं आज कल लोग फेमस होने के लिए एक से एक तरकीब लगाते हैं। किसी को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों को मजाक भी बन जाता है। एक पति-पत्नी ने कुछ ऐसा ही किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला के सामने दारू की बोतल रखी है और वह मजे से 'शराब' पी रही है।  वहीं, उसका पति उसके सामने 'मुजरा' कर रहा है। शख्स को डांस करता देख उसकी पत्नी उसे पैसा देने लगती है और वह पैसे को मुंह में लेकर डांस करने लगता है। दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

नाच बसंती....नाच...

अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'new__rajasthani__style' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर मजे ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं कि फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या करने लगते हैं। लेकिन, मामला जो भी हो ये कपल लोगों का दिल जीत रहे हैं और जमकर आनंद दे रहे हैं।