लाइव टीवी

जोमैटो ने मजाकिया अंदाज में दी 'विरुष्का' को बधाई, कहा...शर्मा ना मत विराट...!

Virat Kohli
Updated Aug 28, 2020 | 17:34 IST

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बड़े ही रोचक अंदाज में नए मेहमान के आने की खबर साझा करने के बाद बधाई दी है।

Loading ...
Virat Kohli Virat Kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
मुख्य बातें
  • जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी अनुष्का शर्मा
  • गुरुवार को विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंट होने की खबर की थी साझा
  • दुनियाभर से विरुष्का को मिल रही है खुशखबरी साझा करने पर बधाई

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को जैसे ही अपने यहां आने वाले नए मेहमान के बारे में खुलासा किया  वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। हर कोई अपने अपने तरीके से दोनों को शुभकामनाएं दे रहा था वहीं कई कई तरह के मीम्स भी इस खबर को लेकर बने। 
ऐसे में अपने रोचक कमेंट्स और ट्वीट्स के लिए मशहूर फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने भी कपल को बधाई दी है। जोमेटो ने ट्वीट कर कहा,  'यह बहुत अच्छी खबर है ! कुछ मीठा खाना हो तो शर्मा ना मत विराट... योर सर्विस।'

विराट ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके प्रशंसकों को बताया कि वो पिता बनने वाले हैं विराट ने कहा, हम जनवरी 2021 में दो से तीन होने वाले हैं!  विराट और अनुष्का लंबे अफेयर के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में विवाह बंधन में बंधे थे। विराट ने हाल ही में ये बताया था कि शादी के बाद से वो और अनुष्का एक साथ इतना वक्त नहीं गुजार पाए थे।