लाइव टीवी

महिला के पेट में दो गर्भाशय, एक साथ दोनों में हुई प्रेग्नेंट, फिर आया इतना बड़ा ट्विस्ट

Updated Dec 29, 2021 | 16:12 IST

Nebraska की रहने वाली 24 साल की मेगन फिप्स की सच्चाई जानकर लोग काफी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि मेगन का जन्म गर्भाशय डिडेल्फिस के साथ हुआ था। जिसके कारण उसके दो गर्भाशय यानी यूट्रस हैं। लेकिन, डॉक्टर्स इस बात से हैरान रह गए कि मेगन एक ही समय में दोनों गर्भाशय में प्रेग्नेंट हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
महिला की सच्चाई जान डॉक्टर्स भी हैरान रह गए
मुख्य बातें
  • दो गर्भाशय के साथ महिला ने लिया था जन्म
  • अब एक साथ दोनों गर्भाशय में हुई प्रेग्नेंट
  • एक बच्ची की हो गई मौ्त, एक की बच गई जान

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या सुनने और देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर कोई भी चौंक जाए। यहां एक महिला के पेट में दो गर्भाशय मिले। इतना ही महिला एक साथ दोनों में प्रेग्नेंट भी हो गई। महिला के बारे में जानकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

'डेली मेल' के मुताबिक,  Nebraska की रहने वाली 24 साल की मेगन फिप्स की सच्चाई जानकर लोग काफी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि मेगन का जन्म गर्भाशय डिडेल्फिस के साथ हुआ था। जिसके कारण उसके दो गर्भाशय यानी यूट्रस हैं। लेकिन, डॉक्टर्स इस बात से हैरान रह गए कि मेगन एक ही समय में दोनों गर्भाशय में प्रेग्नेंट हो गई। डॉक्टर्स को यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा भी कभी हो सकता है? मेगन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उसे पहले भी दो बच्चे हुए थे लेकिन ये सच्चाई सामने नहीं आ सकी। क्योंकि, वे दोनों उसके दाहिने गर्भाशय में थे। लेकिन, इस प्रेग्नेंसी के दौरान उसे कुछ गड़बड़ लगा और वह विशेषज्ञ के पास पहुंच गई। इसके बाद काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

एक बच्ची की हो गई मौत

इस साल जून में मेगन ने अलग-अलग दिन दो बच्चियों को जन्म दिया। दोनों का वजन  453 ग्राम से भी कम था। 12 दिन बाद एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बच्ची को 45 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, वह बच गई। डॉक्टर्स का कहना है कि यह अपने आप में काफी अनोखा मामला है। इस तरह की घटना 50 मिलियन लोगों में से किसी एक साथ घटती है।