लाइव टीवी

OMG: घर के बाहर भाग रही शेरनी को दबोचा और बाहों में उठाकर चल दी महिला, चीखती रही जंगल की रानी

Updated Jul 31, 2022 | 19:24 IST

Shocking Video Viral: वीडियो देखकर लोग शॉक्ड हैं! लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई महिला कुत्ते-बिल्ली की तरह एक शेरनी को गोद में उठाकर चल रही है। इस नजारे ने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महिला ने शेरनी को दबोचा
मुख्य बातें
  • हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • घर के बाहर भाग रही शेरनी को महिला ने दबोचा
  • शेरनी को बाहों में उठाकर चलती दिखी महिला

Shocking Video Viral: जंगल के राजा शेर की तरह शेरनी भी बहुत खूंखार होती है। शेरनी के नुकीले पंजें और तेज दांत किसी को भी पल भर में चीरकर रख दें। इस पर अगर कोई महिला शेरनी को गोद में दबोची नजर आ जाए तो यह हैरान करने वाली ही बात है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक शेरनी को अपनी गोद में दबोचकर कहीं ले जाती दिख रही है। आप सोच रहे होंगे कि शेरनी छोटी होगी! जी नहीं, महिला जिस शेरनी को दबोचकर कहीं ले जा रही है। वह वयस्क शेरनी है। 

वीडियो कुवैत का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला शेरनी को अपनी गोद में उठाए सड़क पर चल रही है। वहीं शेरनी खुद को छुड़ाने के लिए अपने हाथ-पैर चलाती नजर आ रही है। शेरनी की आप आवाज भी सुन सकते हैं। एक तरह से वह चीख-चिल्ला भी रही है। वीडियो देखकर लोग शॉक्ड हैं! लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई महिला कुत्ते-बिल्ली की तरह एक शेरनी को गोद में उठाकर चल रही है। इस नजारे ने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। देखें वीडियो- 

पालतू शेरनी

बता दें कि यह वीडियो पुराना है, जो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। कुवैत के समाचार पत्र Al-Anba के मुताबिक, महिला और उसके पिता ने इस शेरननी को पाला हुआ है। एक बार शेरनी घर से भागकर सड़क पर पहुंच गई थी। इससे इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई थी। इसके बाद महिला घर से बाहर निकलकर शेरनी को पकड़कर ले आई। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वीडियो में आप महिला को शेरनी को गोद में उठाए आत्मविश्वास के साथ चलते देख सकते हैं। घटना कुवैत सिटी के दक्षिण सबहिया (Sabahiya) इलाके की है। गौरतलब है कि कई खाड़ी देशों में खूंखार जानवर को पाला जाता है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @naturecampanion नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।