लाइव टीवी

एक ही प्रेगनेंसी से 10 बच्‍चों का जन्‍म! मह‍िला का दावा, बन सकता है नया वर्ल्‍ड‍ रिकॉर्ड

Updated Jun 08, 2021 | 21:54 IST

दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने एक ही प्रेगनेंसी से 10 बच्‍चों को जन्‍म देने का दावा किया है। अगर उसका दावा सही निकलता है तो यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
एक ही प्रेगनेंसी से 10 बच्‍चों का जन्‍म! मह‍िला का दावा, बन सकता है नया वर्ल्‍ड‍ रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली : दक्षिण अफ्रीका की महिला ने एक ही प्रेगनेंसी से 10 बच्चों को जन्म देने का दावा किया है। अगर उसका दावा सही निकलता है यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला हो सकता है। एक ही प्रेगनेंसी से अधिकतम बच्‍चों को जन्म देने का रिकॉर्ड फिलहाल माली की हलीमा सिस्से के नाम है, जिन्होंने मई महीने में मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया था।

हलीमा ने जहां एक ही प्रेगनेंसी से नौ बच्‍चों को जन्म दिया, वहीं 37 वर्षीय गोसियामे थमारा सिथोले ने 7 जून को प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्‍चों को जन्‍म देने की बात कही है। पहले से ही जुड़वा बच्चों की मां सिथोले ने कथित तौर पर सोमवार को सिजेरियन द्वारा सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया। इससे वह खुद भी हैरान रह गईं, क्‍योंकि शुरू में डॉक्टर्स ने कहा था कि वह 6 बच्‍चे एक्‍सपेक्‍ट कर रही हैं।

बच्‍चों को लेकर चिंतित मां

'मेलऑनलाइन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिथोल ने दावा का दावा है कि उसने प्राकृतिक तरीके से ही गर्भधारण किया था। हालांकि यह प्रेगनेंसी उनके लिए आसान नहीं थी, क्योंकि इस दौरान उन्‍हें पैर में बहुत दर्द और हार्टबर्न जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अपनी हाई-रिस्‍क प्रेगनेंसी को देखते हुए उन्‍होंने यह चिंता भी जताई थी कि उनके बच्‍चे शायद जीवित न रह पाएं।

रिपोर्ट के अनुसार, सिथोल के सभी 10 बच्चे जीवित हैं और अगले कुछ महीने वे इन्क्यूबेटर्स में ही रहेंगे। सिथोल के पति तेबोहो त्सोतेत्सी ने कहा कि वह बच्‍चों के जन्म से खुश और भावुक दोनों हैं। iHarare.com से उन्‍होंने कहा, 'सात लड़के और तीन लड़कियां हैं। वह सात महीने और सात दिन की गर्भवती थी। मैं खुश हूं और भावुक भी। मैं इस वक्‍त ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।'