लाइव टीवी

ट्रेन से उतरते हुए अचानक महिला का पैर फिसला, 'मसीहा' बनकर इस सिपाही ने बचाई जान, वीडियो वायरल

Updated Apr 25, 2022 | 18:31 IST

Train Accident Video: एक महिला जल्दबाजी में ट्रेन से उतर रही थी। लेकिन, अचानक उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन से गिर पड़ी। हालांकि, समय रहते होमगार्ड जवान ने महिला को बचा लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बाल-बाल बची महिला
मुख्य बातें
  • जल्दबाजी में महिला के साथ घटी बड़ी घटना
  • बाल-बाल बची महिला की जान
  • होमगार्ड जवान ने महिला को दी नई जिंदगी!

Train Accident Viral Video: जब भी आप ट्रेन से सफर करते हैं तो सबसे बड़ी चुनौती चढ़ने और उतरने के समय होती है। क्योंकि, कई बार बैलेंस बिगड़ने के कारण लोग चलती ट्रेन से गिर पड़ते हैं। एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से उतरते वक्त एक महिला का पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गई। हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी थी कि समय रहते उसे एक सिपाही ने 'मसीहा' बनकर बचा लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

ये तो हम सब जानते हैं मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन है। काफी संख्या में लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। इतना ही नहीं लोकल ट्रेन में काफी भीड़ भी होती है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है। लेकिन, महिला का पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से नीचे गिर पड़ती है। हालांकि, तुरंत एक सिपाही कूदकर उसे उठाता है और उसकी जान बच जाती है। बताया जा रहा है कि जिस जवान ने महिला को बचाया उसका नाम अल्ताफ शेख है और वो होमगार्ड जवान है। तो पहले वीडियो में देखें पूरा माजरा...

ये भी पढ़ें -  Viral Pic: शादी के बाद पति के साथ इस अंदाज में नजर आईं टीना डाबी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

बाल-बाल बची महिला...

वीडियो देखकर आप भी दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि महिला की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। वहीं, अब होमगार्ड जवान अल्ताफ शेख की भी काफी तारीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस की ओर से अल्ताफ को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ट्विटर पर इस वीडियो को '@quaiser_khalid' ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अल्ताफ शेख ने बड़ी बहादुरी के साथ महिला की जान बचाई। उनकी हिम्मत और लगन को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।