लाइव टीवी

OMG: घर की सफाई कर रही थी महिला, अचानक मिल गई ऐसी चीज बन गई करोड़पति

Updated Nov 03, 2021 | 14:07 IST

ये महिला Northumberland की रहने वाली है। हालांकि, महिला ने नाम का खुलासा नहीं किया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर की सफाई कर रही थी। उसी दौरान महिला को एक हीरा मिला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सफाई के दौरान मिला हीरा
मुख्य बातें
  • इंग्लैंड में एक महिला की अचानक किस्मत बदल गई
  • घर की सफाई के दौरान मिला हीरा
  • हीरे की कीमत 17 करोड़ रुपए

इस दुनिया में कब, किसकी किस्मत कहां बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो लोगों के साथ ऐसी घटना घटी, जिससे उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। इंग्लैंड में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह अपने घर की सफाई कर रही थी। सफाई के दौरान महिला को ऐसी चीज मिल गई जिससे वह मिनटों में करोड़पति बन गई। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये महिला Northumberland की रहने वाली है। हालांकि, महिला ने नाम का खुलासा नहीं किया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर की सफाई कर रही थी। उसी दौरान महिला को एक हीरा मिला। पहले तो महिला को समझ नहीं आया कि माजरा क्या है? लेकिन, जब सच्चाई पता चला तो वह हैरान रह गई। क्योंकि, उस हीरे की कीमत 17 करोड़ रुपए था। 

34 कैरट का था हीरा

महिला इस हीरे को लेकर कई एक्सपर्ट के पास गई।  Mark Lane नामक शख्स महंगी चीजों की नीलामी करवाते हैं। महिला ने उनको हीरे के बारे में जानकारी दी। दो से तीन दिनों तक इस हीरे को एक्सपर्ट के पास रखा गया। जांच में पता चला कि यह 34 कैरट का हीरा है। इस हीरे की कीमत 2 मिलियन यूरो यानी भारतीय करंसी के हिसाब से 17 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। महिला ने बताया कि उसने यह हीरा कार बूथ सेल ज्वैलरी के साथ ही खरीदा था। उसे बिल्कुल भी नहीं पता था कि हीरा इतना ज्यादा कीमती होगा। अब इस हीरे और महिला की हर ओर चर्चा हो रही है।