लाइव टीवी

महिला ने 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, लोग मान रहे 'भगवान' का अवतार

Updated Jan 20, 2022 | 13:09 IST

घटना कटिहार के करिश्मा हॉस्पिटल की है। बताया जा रहा है कि हफ्लागंज की रहने वाली एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। जैसे ही इस बच्चे का जन्म हुआ ये खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और उसे देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महिला ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म
मुख्य बातें
  • बिहार के कटिहार में महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को दिया जन्म
  • चार पैर और चार हाथ वाले बच्चे को देखकर लोग हैरान
  • लोग मान रहे कलयुग में भवगान का अवतार!

Ajab Gajab News: इस दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। बिहार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, यहां एक महिला ने चार हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे को देखकर लोग हैरान रह गए। इतना नहीं कई लोग तो इस बच्चे को 'भगवान' का अवतार मान रहे हैं। वहीं, बच्चे को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, घटना कटिहार के करिश्मा हॉस्पिटल की है। बताया जा रहा है कि हफ्लागंज की रहने वाली एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। जैसे ही इस बच्चे का जन्म हुआ ये खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और उसे देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि इस अद्भुत बालक को जन्म देने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, बच्चे के पिता राजू साह ऐसे बच्चे को देखकर काफी हैरान हैं। पिता का कहना है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई थी। ना ही डॉक्टर्स ने कुछ भी बताया था। 

ये भी पढ़ें - खूबसूरती के लिए ये लड़की लगाती है ऐसी 'घिनौनी' चीज, सच्चाई जान उड़े लोगों के होश

'कलयुग में भगवान का अवतार'

लेकिन, यह बच्चा चर्चा का विषय बन गया है। सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. शशिकिरण का कहना है कि इस बच्चे को फिजिकली दिव्यांग कहेंगे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कलयुग में भगवान का अवतार हुआ है। अब देखना ये है कि भविष्य में बच्चे की स्थिति कैसी रहती है। लेकिन, आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इंसान के साथ-साथ जानवरों में भी इस तरह के मामले देखने को मिलते रहते हैं।