लाइव टीवी

बार-बार जुड़वां बच्चे को जन्म दे रही थी महिला, तो पति ने किया ऐसा काम सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन

Updated Jul 21, 2022 | 10:16 IST

Ajab Gajab News: एक महिला बार-बार जुड़वां बच्चे को जन्म दे रही थी, जिसके कारण पति ने उसे छोड़ दिया। पतिा कहना है कि ये असमान्य है. इतना ही नहीं बड़े बच्चे भी महिला को छोड़कर चले गए।

Loading ...
मुसीबत में महिला
मुख्य बातें
  • युंगाडा से चौंकाने वाला मामला आया सामने
  • महिला को पांचवी बार जुड़वां बच्चे को जन्म देना पड़ा भारी
  • पति ने महिला को छोड़ दिया

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर कई बार यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। अफ्रीकी देश युगांडा से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके बार में जानकर लोग दंग रह गए। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उसने पांचवी बार जुड़वां बच्चे को जन्म दिया। इस बात पर हो सकता है आपको यकीन करना मुश्किल हो रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है अजीबोगरीब मामला?

महिला का नाम नलोंगो ग्‍लोरिया है। उसने बताया कि हाल ही में उसने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। पति को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली वो घर छोड़ कर चला गया। महिला ने बताया कि उसका पति कहां गया इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान नलोंगा ने बताया कि जब वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो पति ने कहा दिया था कि यह उसके लिए बहुत ज्यादा है, लिहाजा तुम घर छोड़कर चली जाओ। क्योंकि, उसके पति का कहना था कि पांच बार जुड़वां बच्चे को जन्म देना असमान्य है। 

ये भी पढ़ें -  Video: कोबरा सांप से पंगा ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप

पति ने साथ छोड़ा

नलोंगों ने आगे बताया कि वो इस स्थिति से काफी दुखी हैं। लेकिन, सबकुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल ही अफसोस नहीं है कि उसने 10 बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पति भले ही बच्चों को पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, मैं अपने बच्चों को छोड़कर कहीं नहीं जा सकती। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके बच्चे भी उन्हें छोड़कर जा चुके हैं। लेकिन, महिला को जानकारी नहीं है कि वे कहां है। इधर, अब मकान मालिक ने भी महिला को घर खाली करने के लिए कह दिया है। आलम ये है कि महिला के सामने बच्चों के पालन-पोषण को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इतना ही नहीं इस मामले की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।