लाइव टीवी

OMG: समु्द्र में डुबकी लगाकर जैसे ही महिला उठी ऊपर, मुंह में आ गई इंसान की पॉटी

Updated Aug 28, 2022 | 13:05 IST

Ajab Gajab News: नदियों में फैक्ट्रियों का गंदा पानी, जहरीले कैमिकल, मल-मूत्र आदि बहाए जाने से अब उसका पानी पीने लायक तो छोड़ो किसी काम का नहीं बचा है। नदियों का पानी बहकर समुद्र में जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
समुद्र
मुख्य बातें
  • महिला ने शेयर की अपनी आपबीती
  • बीच पर नहाने गई थी महिला
  • समुद्र में डुबकी लगाते ही मुंह में आ गई पॉटी

Ajab Gajab News: इंसानों ने प्रकृति के साथ इतना खिलवाड़ कर दिया है कि क्लाइमेट चेंज से लेकर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक जमाना था, जब लोग नदियों में पानी पीते थे। लेकिन अब नदियों का पानी जानवरों के नहलाने लायक भी नहीं रह गया है। नदियों में फैक्ट्रियों का गंदा पानी, जहरीले कैमिकल, मल-मूत्र आदि बहाए जाने से अब उसका पानी पीने लायक तो छोड़ो किसी काम का नहीं बचा है। नदियों का पानी बहकर समुद्र में जाता है।

नदियों के पानी के साथ गंदगी भी समुद्र में जाती है। इससे जब लोग समुद्र के बीच पर नहाने या घूमने जाते हैं, तो उन्हें गंदगी का अंंबार मिलता है। गंदे पानी की वजह से कई तरह की बीमारियां भी हम अपने घर ले आते हैं। वहीं, समुद्र में नहाने गई एक महिला के साथ जो घटना हुई। उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। महिला ने इस घिनौनी घटना की आपबीती दुनिया के सामने बताई।

समुद्र में नहाना पड़ गया भारी

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला 14 अगस्त को इंग्लैंड के बेक्सहॉल बीच पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने गई थी। महिला का नाम ट्रेसी हडसन है। महिला ने बताया कि उसका पार्टनर भी उसके साथ ही था। बीच पर जाने के बाद महिला ने समुद्र में डुबकी लगाने के बारे में सोचा। इसके बाद जो हुआ उसकी वजह से वह आज डॉक्टर्स के चक्कर काट रही है। महिला ने बताया कि पानी में डुबकी लगाते ही उसे समझ आ गया था कि कुछ तो गड़बड़ है।

महिला के अनुसार, जब वह डुबकी लगाकर उठी तो उसके मुंह में कुछ आ गया था। इसके बाद जब उसने इसका टेस्ट लिया तो समझ गई कि मामला गंभीर है। महिला ने बताया कि जब उसने अपने मुंह में आए उस चीज का टेस्ट लिया तो उसे पता चल गया था कि यह इंसान की पॉटी है। महिला ने जब गौर से देखा तो उसे पता चला कि पॉटी पानी में तैर रही थी। इसके बाद वह तुरंत ही पानी से बाहर आ गई, लेकिन इससे उसे अस्पताल जाना पड़ गया। ट्रेसी का अभी इलाज चल रहा है।