लाइव टीवी

28 साल की उम्र तक 130 पुरुषों के साथ सेक्स कर चुकी है ये महिला, एक दिन में 4 लोगों के साथ बनाए संबंध

Updated Feb 19, 2020 | 15:55 IST

फ्रेंकी नाम की महिला ने दावा किया है कि वह 28 साल की उम्र तक 130 पुरुषों के साथ सोई है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से महिला को यह लत लगी और इसने उसकी जिंदगी भी बुरी तरह बर्बाद कर दी।

Loading ...
फ्रेंकी ने किया 130 पुरुषों के साथ सोने का दावा (Photo- Frankie Considine)

नई दिल्ली: फ्रेंकी कंसिडाइन नाम की एक महिला इन दिनों लगातार चर्चा में है। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में महिला ने खुलासा किया है वह लगभग 130 पुरुषों के साथ संबंध बना चुकी है। महिला ने बताया कि उसकी  जिंदगी ऐसा करने की वजह से बर्बाद हो गई। वह लगातार नए पुरुषों की तलाश में रहती थी और मौका मिलते ही उनके साथ शारीरिक संबंध बना लेती थी। अपने अफेयरों की वजह से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंकी ब्रिटेन की रहने वाली हैं और उन्होंने बताया कि उनके लगातार अलग अलग पुरुषों से संबंध बनाने के पीछे की वजह उनकी मानसिक स्थिति है। बकौल फ्रेंकी उनका दिमाग सामान्य और सही तरीके से तभी काम करता है जब उन्हें यह पता होता है कि वह किसके साथ सोने वाली है। वह एक हेल्थ कंडीशन से जूझ रही हैं। वह 28 साल की उम्र तक 130 के करीब लोगों के साथ संबंध बना चुकी हैं और इतना ही नहीं एक बार तो एक दिन में चार पुरुषों के साथ भी सोई हैं।

वह जिस समस्या से होकर जूझ रही हैं उसे सेक्स एडिक्शन कहते हैं। आम तौर पर ऐसा समझा जाता है कि यह सिर्फ पुरुषों को होता है लेकिन कई महिलाएं भी इसकी शिकार होती हैं। सेक्स एडिक्शन यानी सेक्स करने की लत एक मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर (मानसिक स्वास्थ्य समस्या) है। फ्रेंकी इस दिशा में कोई अनोखा नाम नहीं है सेक्स डिस्ऑर्डर का शिकार रसैल ब्रैंड और टाइगर वुड्स जैसे सेलेब्रिटी तक रह चुके हैं। ब्रिटेन की महिलाओं में यह समस्या तेजी से घर कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक 6 लाख 60 हजार महिलाएं ब्रिटेन में इस डिसऑर्डर की शिकार हैं।

कुल मिलाकर ब्रिटेन के 4 प्रतिशत लोग सेक्स एडिक्शन के शिकार हैं और इनमें से एक चौथाई महिलाएं हैं। यानी ब्रिटेन में 24 लाख से ज्यादा लोगों की संख्या सेक्स एडिक्ट की श्रेणी में हो सकती है। सेक्स एडिक्शन की वजह तो साफ नहीं है लेकिन जो भी इसका शिकार होता है उसे सेक्स करने की लत के अलावा भी कई परेशानियों का शिकार हो जाता है। फ्रेंकी खुद इस परेशानी की वजह से डिप्रेशन की शिकार हुईं और साथ ही शारीरिक तौर पर कई परेशानियों को न्यौता दे दिया। फ्रेंकी के अनुसार माता पिता का तलाक और कैंसर से मां की मौत उनके सेक्स एडिक्शन से पीड़ित होने की वजह हो सकते हैं।