लाइव टीवी

अजब: महिला को कपड़े पहनने में होती थी उलझन, 24 लाख रुपये खर्च करके पूरे शरीर पर बनवा लिया टैटू

Updated Sep 11, 2022 | 06:00 IST

Ajab Gajab News: कुछ लोगों को टैटू का बहुत शौक होता है। लेकिन कोई अगर कपड़े न पहनने के लिए टैटू बनवाए तो यह हैरान करने वाली ही बात है। इस महिला ने अपने पूरे शरीर में इसीलिए टैटू बनवा लिया, क्योंकि उसे कपड़े बदलने में बहुत उलझन होती थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टैटू
मुख्य बातें
  • महिला को बार-बार कपड़े बदलने में होती थी परेशानी
  • 24 लाख रुपए खर्च कर शरीर का कर लिया ऐसा हाल
  • अब बिना कपड़े के इधर उधर घूमती है महिला

Ajab Gajab News: हम सभी कपड़े इसलिए पहनते हैं, जिससे वह हमारे अंगों को ढक सकें। इससे कई तरह के फायदे हैं। कपड़े हमारे शरीर को ठंड और धूप से बचाते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं। जिनको कपड़ों से उलझन होती है। कई लोग जब घर में होते हैं तो वह बिना टीशर्ट के ही घूमते रहते हैं। हालांकि, महिलाएं अधिकतर कपड़े पहनकर रखती हैं। दूसरी तरफ एक ऐसी महिला है, जिसे कपड़े पहनने और उसे बार-बार बदलने में बहुत ही ज्यादा उलझन होती थी।

अपनी इस उलझन से छुटकारा पाने के लिए महिला ने बहुत ही अनोखा तरीका निकाला। महिला ने 24 लाख रुपये खर्च करके अपने पूरे शरीर में टैटू बनवा लिया। आजकल लोगों में टैटू बनवाने का बहुत क्रेज होता है। टैटू लोग दिखाने के लिए ही बनवाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को टैटू का बहुत शौक होता है। लेकिन कोई अगर कपड़े न पहनने के लिए टैटू बनवाए तो यह हैरान करने वाली ही बात है। इस महिला ने अपने पूरे शरीर में इसीलिए टैटू बनवा लिया, क्योंकि उसे कपड़े बदलने में बहुत उलझन होती थी।

अजब गजब काम

जर्मनी की रहने वाली 50 साल की महिला केर्स्टिन ट्रिस्टन ने 24 लाख रुपये खर्च करके अपने पूरे शरीर पर इसलिए टैटू बनवा लिए ताकि उनको कपड़े पहनने से आजादी मिले। केर्स्टिन ट्रिस्टन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। उन्होंने अपने पूरे शरीर पर रंग बिरंगे टैटू बनवाकर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। केर्स्टिन को कपड़े पहनना बिल्कुल पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने एक तरकीब लगाई और 24 लाख रुपये खर्च करके पूरे शरीर पर रंग-बिरंगे टैटू बनवा लिए। इन टैटुओं से उनका शरीर कवर हो जाता है। जिससे उन्हें कम कपड़े पहनने पड़ते हैं।