लाइव टीवी

Video: इस महिला ने एक मिनट में तोड़ डाले इतने सेब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

Updated Nov 18, 2021 | 11:12 IST

लिंसे ने महज एक मिनट में बाइसेप से 10 सेब तोड़ डाले। जिसके कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। वीडियो में आप लिंसे को ताबड़तोड़ सेब तोडते हुए देख सकते हैं। लिंसे की हिम्मत और ताकत को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिला ने तो कमाल कर दिया...
मुख्य बातें
  • लिंसे लिंडबर्ग नाम की महिला ने एक मिनट में तोड़ डाले 10 सेब
  • बाइसेप्स के सहारे उन्होंने तोड़े सारे सेब
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो अजीबोगरीब कारनामे को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं, कुछ लोग तो नाम कमाने के लिए काफी अजीबोगरीब काम करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक महिला ने कुछ ऐसा धमाल मचाया, जिससे उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। महिला ने बाइसेप से एक मिनट में इतने सेब तोड़ डाले कि लोग देखते रह गए। आलम ये है कि इस महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है। तो आइए, जानते हैं इस महिला के बारे में...

इस महिला का नाम लिंसे लिंडबर्ग (Linsey Lindberg) है। लिंसे ने महज एक मिनट में बाइसेप से 10 सेब तोड़ डाले। जिसके कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। वीडियो में आप लिंसे को ताबड़तोड़ सेब तोडते हुए देख सकते हैं। लिंसे की हिम्मत और ताकत को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। इतना ही नहीं वीडियो में लिंसे को एक फ्राइंग पैन को घुमाते हुए और एक मोटी किताब को फाड़ते हुए भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं इनके नाम ताश की 5 गड्डियों को एक मिनट के भीतर फाड़ने का भी रिकॉर्ड है। साथ ही, लिंसे ने एक मिनट के अंदर टेलीफोन डायरेक्टरी को दो हिस्से में फाड़ दिया।

लिंसे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लिंसे का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में  लिखा, ' लिंसे लिंडबर्ग- उर्फ मामा लू द्वारा एक मिनट में बाइसेप्स से तोड़े गए सबसे ज्यादा सेब 10 हैं'।  इस वीडियो को 66,000 से ज्यादा लाइक्स, जबकि लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स लिंसे की तारीफ करते हुए मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।