लाइव टीवी

2 बच्चों की मां ने रचाई बूढ़े पेड़ के साथ शादी, दोस्तों के साथ मनाई पहली सालगिरह, बताए अपने अनुभव

Updated Sep 14, 2020 | 10:07 IST

महिला ने एक बूढ़े पेड़ के साथ शादी की अपनी पहली सालगिरह मनाई। महिला ने इस दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड और अपने दो बच्चों को घर पर छोड़ रखा था।

Loading ...
महिला ने पेड़ के साथ रचाई शादी (Source: Mirror.co.uk)

नई दिल्ली : एक महिला ने एक साल पहले एक पेड़ से शादी रचाई जिसकी हाल ही में उसने पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाई। केट कनिंघमन नाम की ये महिला ने पेड़ से शादी करने के बाद अपना सरनेम भी बदल कर एल्डर रख लिया है, चूंकि उसने एक काफी बूढ़े पेड़ से शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह महिला दो बच्चों की मां है और उसका एक ब्वॉयफ्रेंड भी है। उसने यह भी बताया कि उसका पेड़ को डायवोर्स देने का कोई प्लान नहीं है और वह बहुत खुश है।

उसने बताया कि पिछले साल सितंबर के माह में उसने पेड़ से शादी रचाई थी और उसके जीवन का ये एक सबसे अच्छा फैसला था। ये कोई कहानी नहीं बल्कि यूके की 38 वर्षीय महिला के साथ हुई एक सच्ची घटना है। उसने शादी का अपना पहला सालगिरह अपने दो दोस्तों के साथ मनाई। इस दौरान उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड और अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़ दिया था। उसने ये भी बताया कि उसका 15 साल का बेटा पेड़ से उसकी शादी को देखकर काफी शर्म महसूस कर रहा था।

उसने बताया कि उसके लिए उसकी फैमिली से बढ़कर हमेशा ये पेड़ रहेगा। इसकी वजह से हम लोगों को जीवन मिलता है, ये हमें जिंदा रखते हैं।
उसने बताया कि उसके दोस्तों ने उस पेड़ के पास आकर उसे हैलो भी बोला था और उसे बधाईयां दी थी। हमने पेड़ के साथ बैठकर दोस्तों के साथ शैंपेन और टोस्ट के साथ सेलिब्रेट किया था। मुझे अब किसी से कोई डर नहीं लगता है मैं अब पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई हूं।

पेड़ से शादी करने के बाद मुझे एक नया मकसद मिल गया है। उसने पेड़ से अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थी। जिसमें उसने एक बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी है और हाथों में बुके लिया हुआ है साथ ही पेड़ के साथ पोज दे रही है। इस वेडिंग सेरेमनी में उसके कुछ रिश्तेदार, दोस्त और कुछ म्यूजीशियन जुटे थे। उसने बताया कि वह पेड़ के साथ ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करती है। इसके अलावा वह पेड़ के साथ हमेशा वफादार रहेगी।