लाइव टीवी

देखते ही इस महिला पर फिदा हो जाते हैं लोग! लेकिन एक सच जानने के बाद लगता है बड़ा झटका

Updated Jan 07, 2022 | 10:12 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर @princessaprilxo नाम की यूजर ने अपने साथ घटी घटना को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला का दावा है कि कोई भी मर्द जब उनसे पहली बार मिलता है, तो लुक्स पर फिदा हो जाते हैं। उनके साथ डेट पर जाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

Loading ...
महिला को देखते ही डेट पर जाने के लिए तैयार हो जाते हैं लोग
मुख्य बातें
  • टिकटॉक पर एक महिला ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है
  • महिला का दावा- 'उसे देखते ही लोग डेट पर जाने के लिए तैयार हो जाते हैं'
  • उम्र जानकर लोग भाग खड़े हो जाते हैं

एक कहावत है 'फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन'। मतलब पहली मुलाकात में जो इंप्रेशन पड़ता है, वही हमेशा रहता है। हालांकि, कई बार लोग किसी को पहली नजर में देखते हैं, तो उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। पहली नजर में देखते ही लोग उस पर 'फिदा' हो जाते हैं। इतना ही नहीं उसके साथ डेट पर जाने के लिए बेताब हो जाते हैं। लेकिन, एक सच्चाई जानने के बाद लोग दोबारा उसके पास नहीं आना चाहते हैं। आखिर, ऐसा क्यों है इसका खुलासा खुद महिला ने किया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर @princessaprilxo नाम की यूजर ने अपने साथ घटी घटना को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला का दावा है कि कोई भी मर्द जब उनसे पहली बार मिलता है, तो लुक्स पर फिदा हो जाते हैं। उनके साथ डेट पर जाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, जब उनकी उम्र के बारे में पता चलता है तो कोई टिकता नहीं है। महिला का कहना है कि उनकी उम्र 44 साल है। लेकिन, दिखने में वह 25 से 30 साल की लगती हैं। उनका का कहना है कि जब तक मैं अपनी उम्र के बारे में किसी को नहीं बताती तो लोग मेरे पास रहते हैं। लेकिन, सच्चाई जानने के बाद लोग मुझसे दूरी बनाने लगते हैं।  

सोशल मीडिया पर छाई महिला...

सोशल मीडिया पर महिला ने जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया वो वायरल हो गया। 80 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। कुछ लोग जहां महिला की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि उम्र नहीं बल्कि दिल मायने रखता है। किसी का कहना है कि परिवार बढ़ाने के लिए उम्र मायने रखती है। बहरहाल, ये महिला सोशल मीडिया पर छाई है और पूरी दुनिया में उसकी चर्चा हो रही है।