लाइव टीवी

OMG: नहाने जा रही थी महिला, तभी आ गया 12 फीट लंबा अजगर; फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

Updated Sep 10, 2022 | 10:37 IST

Shocking Video: महिला बाथरूम में नहाने जाती है तो उसे वहां पर एक 12 फीट लंबा अजगर दिखता है। महिला के साथ दिख रही बिल्लियों पर अजगर हमला कर देता है। वह उन्हें निगलने के इरादे से उन पर हमला करता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप का वीडियो
मुख्य बातें
  • थाईलैंड का बताया जा रहा है वीडिया
  • अपने बाथरूम में नहाई गई थी महिला
  • अजगर के सामने दो बिल्लियां भी थीं

Shocking Video: सांप को अपने सामने देखकर अच्छे-अच्छे सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है। कोई भी नहीं चाहता कि सांप से उसका पाला पड़े। हालांकि, सांप कई बार हमारे घरों में घुस जाते हैं। वैसे तो सांप की कई नस्लें खतरनाक होती हैं, लेकिन अजगर उनमें से सबसे खतरनाक होता है। अजगर किसी इंसान या जानवर को जिंदा निगल सकता है। यह वीडियो भी अजगर से ही जुड़ा है। दरअसल, एक महिला अपने बाथरूम में नहाने जाती है तो उसे वहां 12 फीट लंबा अजगर दिखता है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे जो दिखता है, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बाथरूम में नहाने ही जा रही होती है। इसी बीच उसे बाथटब में एक 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देता है। इस अजगर को देखकर महिला कांप जाती है। अच्छी बात यह होती है कि महिला कांच की दीवार के दूसरी तरफ होती है। आप देख सकते हैं कि कमरे में महिला के साथ उसकी दो बिल्लियां भी होती हैं। देखें वीडियो- 

बिल्लियों को निगलने की कोशिश करता है अजगर

वीडियो में अब दिखने वाला नजारा सबसे खौफनाक होता है। आप देख सकते हैं कि महिला के साथ दिख रही बिल्लियों पर अजगर हमला कर देता है। वह उन्हें निगलने के इरादे से उन पर हमला करता है। हालांकि, बिल्लियां भी महिला के साथ कांच की दीवार के दूसरी तरफ होती हैं, जिससे अजगर का मुंह कांच की दीवार पर लड़ जाता है। सोचिए अगर कांच की दीवार नहीं होती तो अजगर बिल्लियों को निगल सकता था।

हालांकि, इसके बाद महिला ने तुरंत वन विभाग टीम को सूचना दिया और वन विभाग के कर्मचारियों ने आकर इस खतरनाक अजगर को पकड़ लिया। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @nowthisnews नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो इतना खतरनाक है, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो रही है।