लाइव टीवी

पर्यावरण संरक्षण की याद दिलाता है World Environment Day, आप जानते हैं क्‍या है इस बार थीम?

Updated Jun 03, 2020 | 12:14 IST

World Environment Day 2020 theme: विश्‍व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस बार थीम 'जैव विविधता' रखा गया है। पर्यावरण दिवस हम सभी को प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण की याद दिलाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
World Environment Day 2020
मुख्य बातें
  • दुनियाभर में पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, जिसकी औपचारिक शुरुआत 1974 में हुई
  • इस बार पर्यावरण दिवस ऐसे समय में मानाया जा रहा है, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है
  • जलवायु परिवर्तन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है

नई दिल्‍ली : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। दुनियाभर में पर्यावरण को समर्पित यह खास दिन इंसानों को प्राकृतिक वातावरण के प्रति सचेत करने के लिए मनाया जाता है, जब उन्‍हें इनके संरक्षण की याद दिलाई जाती है। इंसानों व प्रकृति के बीच के गहरे संबंध को देखते हुए यह खास तौर पर अहम हो जाता है। पर्यावरण को समर्पित यह खास दिन हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के लिए प्रेरित करता है।

कब मनाया जाता है पर्यावरण दिवस?

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2020 को मनाया रहा है, जिसका थीम 'जैव विव‍िधता' रखा गया है। विश्‍व पर्यावरण दिवस 1974 से ही मनाया जाता है, जब संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार इसकी घोषणा की थी। तब से हर साल 5 जून को यह दिवस मानाया जाता है। इस दौरान लोगों को पर्यावरण की अहमियत, इंसानों व पर्यावरण के बीच के गहरे ताल्‍लुकात को समझाते हुए प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है। 

पर्यावरण दिवस की शुरुआत कब हुई?

हालांकि वैश्विक स्‍तर पर पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 से ही मानी जाती है, जब स्‍टॉकहोम में इस पर एक सम्‍मेलन का आयोजन हुआ था। इसमें दुनिया के 100 से अधिक देशों ने हिस्‍सा लिया था। दो साल बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र के तत्‍वावधान में इसे वैश्विक स्‍तर पर मनाया जाने लगा। दुनियाभर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्‍तर और जलवायु परिर्वतन को देखते हुए यह दिन और इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम और भी खास हो जाते हैं।

पर्यावरण दिवस पर कोरोना की मार

इस बार पर्यावरण दिवस ऐसे समय में आया है, जबकि पूरी मानवजाति एक बड़े स्‍वास्‍थ्‍य संकट कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है और दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी चिंताओं से जूझ रही है। हर साल पर्यावरण दिवस पर एक अलग आयोजक देश का चयन होता है, जहां आधिकारिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कार्यक्रम जर्मनी की साझेदारी में कोलंबिया में आयोजित होना है।