लाइव टीवी

World Health Day 2022 Theme, Quotes: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे? डेट, थीम, कोट्स और संदेश

Updated Apr 07, 2022 | 09:04 IST

World Health Day 2022 Theme, Quotes, Status, Poster, Messages: 7 अप्रैल 1950 को पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया था। इस साल आप भी खास मैसेज, कोट्स के जरिए अपने जानने वालों को स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दें।

Loading ...
वर्ल्ड हेल्थ डे, (Photo-Istock)
मुख्य बातें
  • हर साल 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है
  • इस दिन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है
  • साल 1950 में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया था

World Health Day 2022 Theme, Quotes, Status, Poster, Messages: दुनिया में हर कोई अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो पूरी तरह स्वस्थ रहे। इसी को लेकर हर साल  सात अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है कि दुनिया में हर व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हो और स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक रहें। इसके अलावा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ये भी है कि वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार किया जा सके। इसके लिए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की ओर से वर्ल्ड हेल्थ डे पर कई जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। जिससे लोग हेल्थ के प्रति जागरूक हो सके और गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके।  

7 अप्रैल, 1950 से मनाया जा रहा है वर्ल्ड हेल्थ डे

ये तो हम सब जानते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे हर साल सात अप्रैल को मनाया जाता है। लेकिन, सवाल ये है कि पहली बार यह दिवस कब मनाया गया। दरअसल, 7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का गठन किया था। दो साल बाद यानी 1950 को पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। उसी वक्त से हर साल 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाने लगा। 

वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 थीम

WHO की ओर से हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। हर साल अलग-अलग थीम होती है। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम  'ऑवर प्लेनेट, ऑवर हेल्थ' रखी गई है। इसका मतलब है हमारा ग्रह और हमारा स्वास्थ्य। मसलन ये कि हमारे स्वास्थ्य में इस पृथ्वी का खास योगदान होता है। लिहाजा, हेल्दी रहने के लिए अपनी धरती को भी हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। 

वर्ल्ड डे का महत्व

WHO का मनाना है कि पूरी दुनिया में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरण से जुड़े ऐसे कारणों से होती हैं, जिन्हें टाला जा सकता है। इसमें जलवायु संकट सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है।

ये भी पढ़ें -  Haldiram के नमकीन पैकेट पर उर्दू में लिखने से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वर्ल्ड हेल्थ डे कोट्स 

1. सच्ची दोस्ती अच्छे स्वास्थ्य की तरह है, जब तक यह खो नहीं जाता तब तक इसका मूल्य शायद ही कभी जाना जाता है - चार्ल्स कालेब कोल्टन

2. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, विश्वास सबसे अच्छा रिश्ता है - बुद्ध

3. जिसके पास स्वास्थ्य है उसके पास आशा है और जिसके पास आशा है उसके पास सब कुछ है - अरेबियन प्रोवर्ब

4. स्वास्थ्य ही असली धन है, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं - महात्मा गांधी

5. सच्चा मौन मन का विश्राम है और शरीर के लिए नींद, पोषण और ताजगी है - विलियम पेन

6. जो लोग सोचते हैं कि उनके पास शारीरिक व्यायाम के लिए समय नहीं है, उन्हें देर-सबेर बीमारी के लिए समय निकालना ही होगा-एडवर्ड स्टेनली

7. बीमारी अपने कानूनों के उल्लंघन के लिए प्रकृति का प्रतिशोध है- चार्ल्स सीमन्स

8. अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हल्का खाएं, गहरी सांस लें, संयम से जिएं, प्रसन्नता का विकास करें और जीवन में रुचि बनाए रखें- विलियम लोंडेन

9. जब आप युवा और हेल्दी होते हैं, तो आप एक सेकंड में आपना पूरा जीवन बदल सकते हैं- एनेट फनिसेलो

ये भी पढ़ें -  Viral: बोरी भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा कपल, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

वर्ल्ड हेल्थ डे विशेज- 

1. आज इस दिवस पर आप अपने लिए कुछ संकल्प लें,
जिससे जीवन भर आप स्वस्थ और मस्त रहें।।

2022 वर्ल्ड हेल्थ डे की शुभकामनाएं

2. हम सब मिलकर चलो ये अलख जगाएं, 
विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाएं।।

2022 वर्ल्ड हेल्थ डे की शुभकामनाएं

3. जीवन है बहुत अनमोल,
जिसमे स्वास्थ्य का है सबसे बड़ा रोल

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं।।

4. स्वस्थ शरीर की सबने ठानी
यही बेहतर जीवन की निशानी।।

2022 वर्ल्ड हेल्थ डे की शुभकामनाएं

5.  सबसे पहले रखो अपने शरीर का ध्यान,
फिर करो और सारे काम।।

6. योग और व्यायाम अपनाओ,
खुद को स्वस्थ-निरोगी बनाओ।।

2022 वर्ल्ड हेल्थ डे की शुभकामनाएं