लाइव टीवी

मछुआरों के जाल में फंसी दुनिया की सबसे बड़ी मछली, जानें व्हेल शार्क के साथ क्या हुआ?

Updated Dec 23, 2021 | 12:58 IST

Whale Shark: विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के तांताडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के लिए कुछ मछुआरे पहुंचे थे। लेकिन, जाल में ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
यहां दिखी दुनिया की सबसे बड़ी मछली...
मुख्य बातें
  • विशाखापत्तनम में मछुआरों के जाल में फंसी दुनिया की सबसे बड़ी मछली
  • इतनी बड़ी मछली को देखकर हर कोई रह गया हैरान
  • वापस समुद्र में मछली को जीवित छोड़ दिया गया

Whale Shark Fish:समुद्र की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? समुद्र से कई बार ऐसी-ऐसी चीजें मिली हैं , जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। ताजा मामला है आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का, जहां मछुआरों के जाल में दुनिया की सबसे बड़ी मछली फंस गई। इस मछली के फंसने की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। जिसने भी इस विशालकाय मछली को देखा वह हैरान रह गया। हालांकि, बाद में उस मछली को दोबारा समुद्र के अंदर छोड़ दिया गया है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक,  विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के तांताडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के लिए कुछ मछुआरे पहुंचे थे। लेकिन, जाल में ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सब हैरान रह गए। डीएफओ अनंत शंकर का कहना है कि जाल में जो मछली फंसी वो एक व्हेल शार्क थी। ये दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। हालांकि, इस मछली की संख्या ना के बराबर है। डीएफओ का कहना है कि काफी सोच-विचार के बाद दो टन की मछली को वापस जीवित समुद्र में छोड़ दिया गया। लेकिन, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस मछली की पूरी सच्चाई क्या है और कहां से आई होगी?

इतनी बड़ी मछली को देखकर हर कोई हैरान

डीएफओ अनंत शंकर ने बताया कि मछली की तस्वीर को मालदीव व्हेल शार्क अनुसंधान के साथ शेयर की गई है। इससे हमें इसके बारे में और बेहतर जानकारी मिलेगी। हालांकि, शार्क के कारण जिन मछुआरों की अन्य मछली बर्बाद हुई है उसके बदले उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह की मछली नहीं देखी थी। अब देखना ये है कि इस मछली को लेकर और ज्यादा जानकारी कब तक आती है?