लाइव टीवी

Shocking: चुपके से घर में घुस आया दुनिया का सबसे विशाल दैत्य! नजर पड़ते ही खौफ में आ गए घरवाले

Updated Jul 13, 2022 | 14:05 IST

Python Shocking Video: सांपों में सबसे विशालकाल होता है अजगर। कई अजगर तो इतने बड़े होते हैं कि किसी को भी वह पूरा निगल सकते हैं। आपने सोशल मीडिया पर अजगर के कई हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विशालकाय अजगर
मुख्य बातें
  • विशालकाय दैत्य का वीडियो आया सामने
  • अचानक से घर में घुस आया खौफनाक अजगर
  • अजगर को देखकर निकल गई लोगों की चीख

Python Shocking Video: सांप को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं, जिसके डसने से इंसान पानी भी नहीं मांगता है। सांपों में सबसे विशालकाल होता है अजगर। कई अजगर तो इतने बड़े होते हैं कि किसी को भी वह पूरा निगल सकते हैं। आपने सोशल मीडिया पर अजगर के कई हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

वीडियो में एक विशालकाय अजगर यानी दुनिया के सबसे खूंखार दैत्यों में शुमार जीव एक घर में घुसता नजर आ रहा है। इस अजगर को देखकर घरवालों की रातों की नींद उड़ गई है और वह खौफ में आ गए। वीडियो देखकर आपकी हैरानी का भी ठिकाना नहीं रहेगा। आप देख सकते हैं कि दूसरे जानवरों  पूरा निगलने वाला जानवर अजगर किसी घर में घुस गया है। अजगर ने सोचा होगा कि वह घर के किसी कोने में छिप जाएगा, लेकिन उसका साइज इतना बड़ा है कि वह हर किसी की नजर में आ गया। देखें वीडियो- 

विशालकाय दैत्य को देखते ही फैल गई दहशत

इस विशालकाय दैत्य को देखते ही इलाके में भी दहशत फैल गई। वीडियो में आप 20 फीट से भी ज्यादा बड़े अजगर को घर में घुसता देख सकते हैं। यह अजगर जंगल से चलता हुआ आया और रास्ते में उसे जो घर दिखा, वह उसी में बाउंड्री पार कर घुस जाता है। जब घरवालों की नजर इस खूंखार दैत्य पर पड़ी तो वह हिल गए। इस दौरान बाकी लोग तो डरकर यहां वहां भागने लगे, लेकिन किसी ने इस खूंखार अजगर का अपने फोन में वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें- दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश

वीडियो में आप अजगर का रौद्र रूप देख सकते हैं, जिसके सामने आने के बाद बड़े से बड़ा पावरफुल आदमी भी कांप जाएगा। वीडियो को memewalanews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।