लाइव टीवी

World Photography Day 2020: 8 घंटे में ली गई थी दुनिया की पहली फोटो, जानिए फोटोग्राफी से जुड़ी ये बातें

world photography day 2020
Updated Aug 19, 2020 | 11:24 IST

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के इस मौके पर फोटोग्राफी की दुनिया से जुड़ी इन तमाम बातों को जानिए। क्या आप जानते हैं दुनिया की पहली फोटो क्लिक करने में कितना समय लगा था-

Loading ...
world photography day 2020world photography day 2020
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2020

तस्वीरें जो हजार शब्द के बराबर कही जाती है। तस्वीरें या फोटोग्राफ किसी भी चीज को समझने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। आज दुनिया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मना रही है। आजकल की मोबाइल क्रांति के इस दौर में फोटोग्राफी का महत्व काफी बढ़ गया है। आज हर किसी के हाथ में कैमरे वाला स्मार्टफोन नजर आता है।

तस्वीरों के माध्यम से आप अपनी यादों को सालों-सालों तक के लिए संजो कर रख सकते हैं। दुनियाभर रोजाना औसतन 350 फोटो क्लिक की जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में सबसे पहली फोटो कब क्लिक की गई थी। फोटोग्राफी की दुनिया के अजूबे से आज आपको हम रूबरू करवाएंगे-

अगर दुनिया की पहली फोटो की बात की जाए तो आज से 190 साल पहले दुनिया की पहली फोटो क्लिक की गई थी। इसके लिए 8 घंटे का समय लगा था। फ्रेंच आविष्कारक जोसफ नाइसफोर ने सन 1826 से 1827 में इस तस्वीर को खींचा था।

फ्रांसीसी सरकार ने इसके बाद 19 अगस्त में 1939 में फोटोग्राफी के प्रोसेस को दुनिया को गिफ्ट किया। इसी दिन से दुनियाभर में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। जोसेफ को ये तस्वीर लेने में 8 घंटे का वक्त लगा था। जोसफ ने इसके लिए जस्ते की प्लेट और लाइट बिटुमिन का इस्तेमाल किया।

जोसेफ ने जस्ते की प्लेट पर लाइट सेंसेटिव बिटुमन ऑफ ज्यूडिया का घोल लगाकर रख दिया। इस प्लेट पर धीरे-धीरे 8 घंटे तक रोशनी पड़ी जिससे बिटुमिन का एक हिस्सा टाइट हो गया। इसके बाद जोसफ ने बिटुमन के नरम हिस्से को धोकर अलग कर दिया और इस तरह दुनिया को पहली तस्वीर मिली।