लाइव टीवी

दुनिया का सबसे बड़ा सांप! क्रेन से उठाने में भी हो गई हालत खराब, जानें पूरा मामला?

Updated Oct 21, 2021 | 13:32 IST

यह सांप वर्षा वन में पाया गया है। यह सांप 10 फीट लंबा था। जब इस सांप को क्रेन से उठाया जा रहा था तो यह जिंदा था और तेजी से हरकत कर रहा था। सांप को देखकर क्रेन चलाने वाला भी घबरा गया।

Loading ...
दुनिया का सबसे बड़ा सांप!
मुख्य बातें
  • डोमिनिका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सांप!
  • क्रेन से सांप को किया गया लिफ्ट
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। इतना ही नहीं कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है? कैरेबियाई देश डोमिनिका से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विशालकाय सांप को उठाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हैरानी की बात ये है कि क्रेन से भी इस सांप को उठाने में हालत खराब हो गई। आलम ये है कि इस सांप को दुनिया का 'सबसे बड़ा सांप' बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सांप वर्षा वन में पाया गया है। यह सांप 10 फीट लंबा था। जब इस सांप को क्रेन से उठाया जा रहा था तो यह जिंदा था और तेजी से हरकत कर रहा था। सांप को देखकर क्रेन चलाने वाला भी घबरा गया। इतना ही वहां आस-पास जितने लोग खड़े वो भी डर गए। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह सांप मिला है वहां बोआ कंस्ट्रिक्टर प्रजाति की खतरनाक सांपें पाई जाती है। जो 13 फीट तक लंबे होते हैं। जब यह सांप किसी पर हमला करते हैं तो पहले चारों ओर से शिकार को जकड़ लेते हैं और फिर अपने दांतों से उसे काटते हैं जिससे शिकार की मौत हो जाती है। फिलाहल, इस सांप को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।    

बेहद खतरनाक होते हैं ये सांप

यहां आपको बता दें कि जिस जगह यह सांप मिला है उसे 'द नेचर आइलैंड' भी कहा जाता है। यहां पर काफी दुर्लभ प्रकार के जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। इस सांप को भी पहले यहां काम करने वाले मजदूरों ने देखा था। सांप को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद क्रेन को बुलाया गया। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सांप कितना खतरनाक होगा।