लाइव टीवी

दुनिया का सबसे खूबसूरत Wood Art, इसे देखकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल; VIDEO

Updated Sep 24, 2022 | 10:04 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार ने लकड़ी पर जबरदस्त आर्टवर्क उकेरा है। इसे देखकर आप मंत्रमुग्ध भी हो जाएंगे। इसमें एक बच्चा अपनी मां की कोख में पलता हुआ नजर आ रहा होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मां की कोख में बच्चा
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खूबसूरत वीडियो
  • मां की कोख में ऐसे दिखता है बच्चा
  • कलाकार ने बनाया जबरदस्त Wood Art

Viral Video: आपने दुनिया में बहुत सारे टैलेंटेड लोगों को देखा होगा। दुनिया में टैलेंटेड लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। पिछले दिनों एक कलाकार का आर्ट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था, जब कलाकार ने सड़क पर पेंसिल और स्केच से नहर बना दिया था। इसी तरह एक और कलाकार के टैलेंट के लोग दीवाने हो गए हैं। इस कलाकार ने अपने टैलेंट से लोगों को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्टिस्ट ने Wood Art का ऐसा नमूना पेशा किया है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार ने लकड़ी पर जबरदस्त आर्टवर्क उकेरा है। इसे देखकर आप मंत्रमुग्ध भी हो जाएंगे। इसमें एक बच्चा अपनी मां की कोख में पलता हुआ नजर आ रहा होगा। वीडियो को Art World नाम के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। देखें वीडियो- 

जबरदस्त आर्ट वर्क

वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार ने लकड़ी से जबरदस्त कलाकृति तैयार की है। आर्टिस्ट ने एक बड़े से लकड़ी के टुकड़े पर मां का कोख और उमें पल रहा एक बच्चा दिखाया है। इसके लिए एक छोटी सी मशीनरी का उपयोग करता है। आर्टिस्ट ने लकड़ी की कटिंग करके बच्चे की कलाकृति बनाई है। आपको एक बच्चा दिखाई दे रहा होगा। जो सिकुड़कर मां की कोख में लेटा हुआ नजर आ रहा है। इस बच्चे की नाल भी अभी भी मां के गर्भ से जुड़ी हुई है। यह कलाकृति दिखने में ही इतनी जबरदस्त लग रही है। जिसे देखकर लोग कलाकार की तारीफ किए जा रहे हैं। कलाकृति मेंं बच्चा अभी गर्भ से बाहर नहीं आया है। इसमें बच्चे का एक हाथ उठा हुआ दिखाया गया है। इस आर्टवर्क को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।