लाइव टीवी

Year Ender 2019: मिलिए इन 5 लोगों से जो 2019 में बने इंटरनेट सेंसेशन, रातों-रात मिली शोहरत

Updated Dec 30, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

5 People became internet sensation in 2019: साल 2019 कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। इसने कई लोगों को रातों-रात शोहरत की बुलंदियों पर भी पहुंचाया। जानिए ऐसे ही कुछ 5 लोगों के बारे में-

Loading ...
2019 में रातों-रात ये बने इंटरनेट सेंशेसन

नई दिल्ली : इंटरनेट आज के जमाने में एक ऐसा माध्यम है जो पल भर में किसी को भी अर्श से फर्श तक पहुंचा सकता है। शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाने से लेकर किसी की इज्जत उतारने में भी इंटरनेट की अहम भूमिका होती है। साल 2019 भी कुछ ऐसे ही चंद लोगों आम लोगों को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा गया। 

आज हम यहां ऐसे ही 5 लोगों के बारे में बात करेंगे जिन्हें कुछ समय पहले तक कोई भी नहीं जानता था कि लेकिन अचानक से इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इन्हें शोहरत दे दी कि अब ये पहचान के मोहताज नहीं हैं। कोई अपनी प्रतिभा की वजह से तो कोई अपनी अजूबेपन के कारण चर्चा में रहा।  

अर्श से फर्श पर पहुंचने वाली रानू मोंडल
कभी सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानी मोंडल को आज कौन नहीं जानता। इंटरनेट ने इनकी किस्मत ऐसी पलटी की आज ये बॉलीवुड के नामी गिरामी गीतकार संगीतकार के साथ काम कर रही हैं। इनकी शोहरत में अगर सबसे बड़ी की की भूमिका मानी जाएगी तो वो इंटरनेट है। पहली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही ये लोगों की नजरों में आई जिसके बाद इससे प्रभावित होकर जाने-माने गीतकार संगीतकार हिमेश रेशमिया ने इन्हें ब्रेक दिया। इसके बाद फिर क्या हुआ ये दुनिया जानती है। 

पैराग्लाइडिंग वाले भाईसाब
कुछ समय पहले इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें एक शख्स पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहा था। उत्तर प्रदेश के विपिन साहू नाम का ये शख्स फेमस होने के लिए प्रैग्लाइडिंग की वीडियो भी बना रहा था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें साफ नजर आ रहा था कि वह पैराग्लाइडिंग करने के दौरान कितना डरा हुआ था। मनाली की वादियों में वह जैसे ही उड़ते हुए पहाड़ों के ऊपर पहुंचा और फिर जब वहां से नीचे देखा तो उसकी जान हलक को आ गई। डर के मारे उसने अपने गाइड को गालियां देनी शुरू कर दी कि वह उसे इतनी ऊपर क्यों लेकर आया। वह उसे जल्दी से लैंड करा दे, भले ही वह इसके बदले उससे ज्यादा पैसे ले लेकिन उसे लैंड करवा दे। इसकी ये लाइनें खूब सुर्खियों में रही थी।  

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का डाइहार्ड फैन
साल 2019 ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भी याद किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन काफी चर्चा में रहा था। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद इस फैन की नाराजगी देखते बन रही थी। मैच हारने के बाद इसने जिस तरह की प्रतिक्रियाएं दी थी वह बेहद मजेदार थी। उसने मीडिया के सामने पाकिस्तान के हार की नाराजगी जताई थी और फूट-फूट कर रोया था। 

यंग इन्वायरनमेंटलिस्ट ग्रेटा थनबर्ग
स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुकी है। इतनी छोटी सी उम्र में उसने क्लाइमेट चेंज पर पूरी दुनिया को जो आइना दिखाया उस पर हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया। पर्यावरण संरक्षण पर जिस मजबूती से उसने कैंपेन किया और दुनिया भर के विकसित देशों के नेताओं को कटघरे में खड़ा किया वह वाकई में काबिलेतारीफ है। संयुक्त राष्ट्र के मंच से उसने अपने भाषण के जरिए इस गंभीर मुद्दे पर बातकर हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। अपने इसी दमदार भाषणों के चलते ही उसे देखते-देखते पूरी दुनिया में शोहरत मिली और अंत में अमेरिका के प्रतिष्ठित टाइम्स मैगजीन ने उसे कवर पेज पर अपनी जगह दी और उसे 'टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर 2019' चुना। यहां देखें ग्रेटा का वह वायरल स्पीच-

रातों रात शोहरत पाने वाली आरसीबी गर्ल
एक ही रात में किस तरह किसी को शोहरत, नाम और पहचान मिलती है इसका जीता-जागता उदाहरण है दीपिका घोष। दीपिका घोष जिसे आरसीबी गर्ल के नाम से भी जाना गया। बैंगलुरु में होने वाले आईपीएल मैच आरसीबी और एसआरएच मैचों के दौरान बड़ी स्क्रीन पर सबसे ज्यादा जिसका चेहरा देखा गया वह इसी लड़की का था। इसके इंस्टाग्राम पर महज 5000 फॉलोवर थे लेकिन मैच के दौरान महज 2 दिनों के भीतर इसके फॉलोवर्स की संख्या बढ़कर 280000 तक पहुंच गई।