लाइव टीवी

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने महात्मा गांधी का भेष धरकर हाथरस घटना के खिलाफ जताया विरोध

Updated Oct 02, 2020 | 20:20 IST

यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में जंतर मंतर पर हाथरस की घटना के खिलाफ विरोध जताया है। इस दौरान इसके सदस्य महात्मा गांधी के भेष में नजर आए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
यूथ कांग्रेस का हाथरस घटना के खिलाफ विरोध

नई दिल्ली : हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं जो इस मामले को और पेचीदा बना रहे हैं। मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का भी गठन किया है। इस बीच स्थानीय प्रशासन के रवैये को लेकर भी लोगों में रोष व्याप्त है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तमाम वर्ग के लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतर आए हैं। अलग-अलग पार्टी के लोगों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी दौरान आज दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रद्रशन का एक अलग नजारा भी दिखा। 

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने यहां महात्मा गांधी के भेष में विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के सदस्य महात्मा गांधी के जैसे धोती वस्त्र पहने आंखों में चश्मा और हाथों में मशाल लिए सड़कों पर नजर आए। वे मास्क भी पहने हुए थे।