लाइव टीवी

ब्रेनडेड घोषित शख्‍स के अंगदान की चल रही थी तैयारी, तभी हुआ 'चमत्‍कार'! डॉक्‍टर्स भी हैरान

Updated Mar 31, 2021 | 09:40 IST

ब्रेनडेड घोषित शख्‍स के अंगदान के लिए तैयारी चल रही थी, लेकिन सर्जरी से ठीक पहले उसकी सासें चलने लगीं और शरीर के अंगों में हरकत देखी गई, जिसने घरवालों के आंसुओं को खुशी में बदल दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
ब्रेनडेड घोषित शख्‍स के अंगदान की चल रही थी तैयारी, तभी हुआ 'चमत्‍कार'! डॉक्‍टर्स भी हैरान

लंदन : किसी को मृत घोषित कर दिया गया हो और फिर से जी उठे तो परिवार वालों की खुशियों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ब्रिटेन में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ब्रेनडेड घोषित 18 साल का एक युवक ठीक उस समय जी उठा, जब अंगदान के लिए उसके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। घरवालों और डॉक्‍टर्स के लिए भी यह किसी चमत्‍कार से कम नहीं था।

यह मामला ब्रिटेन के लीक शहर का है, जहां 18 साल का युवक लुईस रॉबर्ट्स 13 मार्च, 2021 को एक हादसे में घायल हो गया था। यहां एक वैन ने उसे टक्‍कर मार थी। उसे अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने जान बचाने के लिए उसकी इमरजेंसी सर्जरी की। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और चार दिन बाद 17 मार्च, 2021 को डॉक्‍टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंगदान से पहले चमत्‍कार!

डॉक्‍टरों ने जब कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता तो लुईस के घरवालों के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। दुखी मन से उन्‍होंने लुईस के अंगदान का फैसला किया, ताकि सात अन्‍य लोगों की जान बचाई जा सके। शरीर से उसके अंग निकालने के लिए उसका ऑपरेशन किया जाना था, जिसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। लेकिन इस सर्जरी से ठीक पहले जो कुछ भी हुआ, वह किसी चमत्‍कार से कम नहीं था।

अंगदान के लिए ऑपरेशन से ठीक पहले लुईस की सांसें चलने लगीं। उसके शरीर के अंगों में हरकत हुई और उसके सिर को भी दाएं-बाएं लुढकते देखा गया। लुईस के बारे में यह सुनकर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। अब उन्‍हें फिक्र थी तो बस उसके इलाज के खर्च की, जिसके लिए उन्‍होंने GoFundMe नाम का एक पेज बनाया। दुनियाभर से लोग लुईस की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।