लाइव टीवी

[PHOTOS] जेबरा का डॉन्की के साथ चला अफेयर और पैदा हुआ जॉन्की, कुदरत ने फिर किया हैरान

Updated Apr 10, 2020 | 08:33 IST

एक जेबरा और डॉन्की यानी गधे के एक साथ रहने के बाद कुदरत का एक ऐसा अजूबा सामने आया है जो लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है। मादा जेबरा ने एक जॉन्की को जन्म दिया है।

Loading ...
जेब्रा और डॉन्की की अफेयर के बाद पैदा हुआ जॉन्की

नई दिल्ली: प्रकृति भी बड़ी ही अजब गजब चीज हैं, इंसान कितना भी अध्ययन कर लें लेकिन कुदरत उसे बार बार इस बात का अहसास दिलाती रहती है कि वह अभी बहुत थोड़ा ही जानता है। इंसान सोचता है कि वह प्रकृति में मौजूद सभी रंग देख चुका है कि अचानक कुछ नया सामने आता है और सबको हैरान कर देता है। ऐसी ही कुछ हैरानी भरी तस्वीरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं जहां एक जेबरा के गधे (डॉन्की) के बीच रहने के बाद जॉन्की बच्चा पैदा हुआ जिसे आप डॉन्की भी कह सकते हैं और जेबरा भी।

मादा जेबरा के बच्चे के सिर्फ पैरों पर ही धारियां दिख रही हैं और बाकी का शरीर काफी हद तक डॉन्की जैसा है। चुटीले अंदाज में सोशल मीडिया पर ऐसा भी कहा जा रहा है कि जेबरा और डॉन्की के अफेयर के बाद जॉन्की बच्चे ने जन्म लिया है। मामला पूर्वी अफ्रीका के केन्या में स्थित त्सावो नेशनल पार्क (Tsavo National Park) पार्क का है। शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने अपने फेसबुक पेज पर जॉन्की कहे जाने वाले जानवर की तस्वीरें शेयर करते हुए इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा कि जेबरा और डॉन्‍की के हायब्रिड बच्चे को जॉन्की कहा जा रहा है। पूरी घटना के बारे में बताते हुए ट्रस्ट ने लिखा, पिछले साल मई में Tsavo मोबाइल वेटनरी यूनिट को केडब्‍ल्‍यूएस कम्युनिटी वॉडर्न की ओर से फोन आया था। वहां एक जेबरा Tsavo National Park से कम्युनिटी बोर्डिंग पार्क की ओर चला गया था और काफी समय तक यहां रहने के बाद इसे अपना घर समझने लगा था। 

ट्रस्ट की ओर से कहा गया, 'यहां जेबरा स्थानीय मादा मवेशियों के झुंड के साथ रहने लगा और इसे अपना घर समझने लगा। यह स्थिति कई हफ्तों तक रही और फिर लोकल मीडिया में भी इसकी खबरें आनी शुरु हो गईं। इसके बाद ट्रस्ट की टीम ने जेबरा को संरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया। चूंकि जेबरा इलाके को अपना घर समझने लगा था इसलिए हमने वहीं पर जेबरा के लिए एक सुरक्षित सुनिश्चित की। जानवर को च्यूलू नेशनल पार्क के केन्जे एंटी पोचिंग टीम बेस भेज दिया गया।'

बाद में जेबरा के साथ एक बच्चे को देखा गया। आम तौर पर जेबरा के बच्चे के शरीर पर भी सफेद और ब्राउन रंग की धारियां होती हैं, धीरे धीरे ब्राउन धारियां काली हो जाती हैं लेकिन इस बच्चे के सिर्फ पैर पर ही धारियां थीं और उसके शरीर का रंग भी जेबरा जैसा नहीं है। शुरुआत में ऐसा महसूस हुआ कि मिट्टी में खेलने की वजह से जेबरा के बच्चे का रंग ऐसा हो गया है लेकिन बाद में लोगों को अहसास हुआ कि यह जेबरा और डॉन्की का हायब्रिड है जिसे 'जॉन्की' नाम दिया गया है।