लाइव टीवी

[VIDEO] कौन है ये Zomato ब्वॉय, जिसकी क्यूट व फनी Smile पर सोशल मीडिया हो गया फिदा

Updated Feb 29, 2020 | 14:21 IST

जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय का बेहद फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखें इस वीडियो में क्या है इसकी खासियत-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जोमैटो ब्वॉय सोनू

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों जोमैटो ब्वॉय सोनू काफी फेमस हो रहा है। उसका एक वीडियो इंटरनेट पर किसी ने कुछ दिन पहले शेयर किया था और ये वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो गया। इस वीडियो की खासियत ये है कि इसमें सोनू नाम का ये लड़का पूछे जा रहे सवालों का बेहद फनी अंदाज में जवाब दे रहा है। लोगों को उसकी मासूमियत भरी मुस्कान पर खूब पसंद आ रही है।   

इस शख्स की एक वीडियो है जिसमें एक बंदा उससे कुछ सामान्य से सवाल पूछ रहा है जैसे कि उसका नाम क्या है, वह क्या काम करता है उसकी कमाई कितनी है वगैरह वगैरह। इसमें खास बात ये है कि वह इन सारे सवालों का जवाब अपनी स्माइल के साथ देता जा रहा है और उसकी स्माइल भी बेहद क्यूट और फनी नजर आ रही है।

इतना ही नहीं अपने लड़के की पॉपुलैरिटी देखकर खुद जोमैटो ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इसी की प्रोफाइल पिक्चर लगा ली।आपको बता दें कि दानिश नाम के टिकटॉक यूजर ने सबसे पहले इसका वीडियो बनाया था तब से ही हर कोई इसका फैन हो गया। इसका नाम सोनू बताया जाता है। आप भी देखें ये वीडियो-

इसने पूछने पर बताया कि यह जोमैटो में 12 घंटे काम करता है और इसे दिन के 350 रुपए मिलते हैं। पूछने पर इसने बताया कि जब ऑर्डर कैंसिल हो जाता है तो खाने को भी मिल जाता है। उसने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है पैसा और खाना दोनों टाइम से देती है कंपनी। इतनी कम सैलरी पाकर भी इसके चेहरे पर जो स्माइल थी उसे देखकर लोग इसके फैन हो गए।

लोगों ने इसकी इतनी कम सैलरी को लेकर जोमैटो को भी आड़े हाथों ले लिया और कहा कि यह लड़का इतनी मेहनत करता है और इस हिसाब से इसकी सैलरी बहुत ही कम है। एक तरफ जहां लोग इसकी सैलरी को लेकर जोमैटो पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी इस फोटो पर काफी सारे मीम्स भी बन रहे हैं।