लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Viral
  • Karva chauth 2019 a day before karwa chauth see the market brightness women preparing for puja

Karwa Chauth 2019: करवा चौथ से पहले ऐसी है बाजारों की रौनक, चूड़ियां खरीदती और मेहंदी लगाती दिखीं महिलाएं

Updated Oct 16, 2019 | 17:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इस साल 17 अक्टूबर को करवा चौथ है। इससे पहले बाजारों की रौनक देखने लायक है। मेहंदी और चूड़ियों से बाजार सजे हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: PTI

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि और दशहरे के बाद अब करवा चौथ की धूम है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। वे चांद को देखकर ही अपना व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ 17 अक्टूबर को है और महिलाएं इसकी तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुट गई हैं। बाजारों में रौनक है। हर तरफ चूड़ियों और मेहंदी ही छाई हुई है। दरअसल करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरी सुहागिनों की तरह सजती हैं।

2/ 5
तस्वीर साभार: AP

बाजार में चूड़ियों की मांग एकदम से काफी बढ़ गई है। महिलाएं अपने लिए चूड़ियां खरीदती हुई नजर आ रही हैं।

3/ 5
तस्वीर साभार: AP

इस साल चंद्रमा रोह‍िणी नक्षत्र में है। इस वजह से करवा चौथ के व्रत का समय 13 घंटे और 56 मिनट रहेगा। ऐसा संयोग 70 साल बाद बना है।

5/ 5
तस्वीर साभार: AP

करवा चौथ के दिन पूजा के लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। इसमें चूड़ियों और मेहंदी को बहुत महत्व होता है। 

Chandrayaan 3