लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Viral
  • Tej Pratap Yadav from Rockstar to Qawwal trolled by people on new look

तेज प्रताप यादव में किसी को दिखा रॉकस्टार तो किसी ने दिखा कव्वाल, लोगों ने जमकर लिए मजे

Updated Dec 11, 2019 | 16:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tej Pratap Yadav Troll on New look: तेज प्रताप यादव अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने अलग अलग कमेंट करके उनका मजाक बनाया है।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

लालू यादव के बड़े बेटे और राज्य से स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान तेज प्रताप यादव का एक नया लुक देखने को मिला। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी अपनी एक नई फोटो को अपडेट किया है। इस बीच लोगों ने तेज प्रताप यादव को जमकर ट्रोल किया है। किसी ने उनके नए लुक की तुलना रॉकस्टार में रणवीर कपूर के लुक से की तो किसी ने कव्वाल से।

2/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

तेज प्रताप यादव अपने नए लुक में हरे रंग की टोपी और जैकेट के साथ सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर शेयर करते हुए तेज प्रताप ने ट्विटर पर लिखा- 'राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अगले वर्ष बिहार के कुरुक्षेत्र में अपने अर्जुन तेजस्वी को विजयी रथ पर सवार करने के लिए संकल्प लिया।'

3/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

सोशल मीडिया पर जमकर तेज प्रताप की फोटो को शेयर किया जा रहा है। लोगों ने उन पर तरह तरह के कमेंट किए जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।

5/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

अलग- अलग हिंदू देवी- देवताओं के लुक को अपनाने के लिए तेज प्रताप अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। कभी कृष्ण कन्हैया बनते हैं तो कभी भोले- शंकर।

6/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

सावन के पहले सोमवार को तेज प्रताप यादव ने भगवान शिव की पूजा की थी और इस दौरान वह शिव के वेश में ही भगवान शंकर का रुद्रभिषेक करते हुए नजर आए थे।

7/ 7

तेज प्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से नए वर्ष पर आशीर्वाद लेने के लिए तेज प्रताप बांसुरी के साथ पहुंचे थे। उनकी पगड़ी पर मोर का पंख लगा हुआ था।

Chandrayaan 3