लाइव टीवी

Durga Puja Chandrayaan: दुर्गा पूजा पंडाल में 100 फुट ऊंचा चंद्रयान, एक साथ नजर आए आस्था और विज्ञान

Updated Oct 07, 2019 | 13:10 IST |

वाराणसी में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में 100 फुट ऊंचे चंद्रयान 2 की झलक देखने को मिली। यहां आस्था के माहौल में देश की वैज्ञानिक तरक्की भी नजर आई।

Loading ...

ISRO Chandrayaan 2 in Navratri Pandal। नई दिल्ली: इस बार नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा पंडालों में सिर्फ आस्था का उत्सव नहीं मनाया जा रहा है बल्कि इनकी मदद से सामाजिक जागरुकता भी बढ़ती नजर आ रही है। इस जागरुकता को बढ़ाने के लिए कलाकारों की मदद ली जा रही है। पश्चिम बंगाल सहित देश के कई हिस्सों के दुर्गा पूजा पंडालों में भव्य झांकियां देखने को मिल रही हैं। कई दुर्गा पूजा पंडालों में सड़क सुरक्षा, शिक्षा, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई है वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देश में होने वाली वैज्ञानिक प्रगति को दिखाया गया है। इसके लिए चर्चित भारतीय अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान का सहारा लिया गया है।

एएनआई के मुताबिक यहां पंडाल में 100 फुट ऊंचा चंद्रयान का मॉडल बनाया गया है जिसे तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा है। कलाकारों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा इसरो प्रमुख के. सिवन और अंतरिक्षयात्रियों के मॉडल भी बनाए हैं। 

दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, राजन जायसवाल ने शनिवार को इस बारे में बात करते हुए कहा, 'हालांकि चंद्रयान 2 मिशन को उम्मीदों के अनुरूप अंजाम नहीं दिया जा सका लेकिन हम इसरो की ओर से की गई कोशिश की सराहना करना चाहते हैं।' वाराणसी में चंद्रयान की झलक वाला यह दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।