लाइव टीवी

[VIDEO] चलती ट्रेन के कोच से महिला का पर्स ले उड़ा शख्स, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Updated Oct 20, 2019 | 23:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bag Snatching in moving Train: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चलती ट्रेन में महिला यात्री का हैंडबैग छीनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • एक शख्स ने चलती ट्रेन पर चढ़कर एक महिला यात्री का हैंडबैग छीन लिया
  • धीमी रफ्तार से चल रही ट्रेन पर चढ़ा और सेकेंड्स में पर्स छीनकर भाग गया
  • पर्स लेकर भागने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Man Snachtch Women purse from moving Train, भोपाल: एक शख्स ने चलती ट्रेन में महिला यात्री का हैंडबैग छीन लिया। यह घटना रविवार को सामने आई। आरोपी शख्स को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला भोपाल शताब्दी में सफर कर रही थी। वीडियो में स्नैचर धीरे-धीरे चलती ट्रेन में पर चढ़ता दिख रहा है। वह सी- 4 कोच में घुस जाता है और महिला का हैंडबैग छीन लेता है।

बैग छीनने के बाद वह कोच से बाहर निकलता है और रेलवे ट्रैक पर कूद जाता है। वीडियो में महिला को स्टाफ के एक सदस्य के साथ कोच से बाहर आते देखा जा सकता है। हैंडबैग में 5 लाख रुपए, ज्वैलरी, मोबाइल फोन और पहचान पत्र मौजूद थे।