लाइव टीवी

प्रचंड गर्मी से परेशान हाथियों ने इस तरह लिया शॉवर, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

Updated May 06, 2022 | 16:15 IST |

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो हाथी जमकर पानी में मजे कर रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में हाथियों का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो आपका दिल जीत लेगा। दरअसल, इन दिनों देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है और इंसान से लेकर जानवरों तक का हाल बेहाल है। ऐसे में चेन्नई के वंडालूर चिड़ियाघर में हाथियों ने मस्त होकर नहाने का मजा उठाया। यहां जानवरों के लिए खासा इंतजाम किया गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों का दिन बना रहा है।