लाइव टीवी

एक ऐसा मंदिर, जहां भक्तों के लिए रोने लगते हैं भगवान, देखें वीडियो

Updated May 17, 2022 | 19:13 IST |

Vajreshwari Mata Mandir: हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा मंदिर है, जहां भगवान भक्तों के लिए रोते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भक्‍तों पर कोई भी दुख-मुसीबत आने के पहले ही मंदिर में स्‍थापित भैरव बाबा की मूर्ति से आंसू निकलने लगते हैं।

Loading ...

Vajreshwari Mata Mandir: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। समय-समय पर कई चीजों की गुत्थी सुलझ गई है। जबकि, कई रहस्यों को अब तक नहीं सुलझाया जा सका। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा ही मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां भक्तों के लिए भगवान रोते हैं। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। व्रजेश्वरी मंदिर जिसे कांगड़ा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है के बारे में कहा जाता है कि यहां भैरव बाबा की मूर्ति से आंसू निकलते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भक्‍तों पर कोई भी दुख-मुसीबत आने के पहले ही मंदिर में स्‍थापित भैरव बाबा की मूर्ति से आंसू निकलने लगते हैं। कहा जाता है कि इससे स्‍थानीय लोगों को आने वाली परेशानियों का पहले ही अंदाजा लग जाता है। वीडियो में जानें इसके बारे में दिलचस्प बातें।