लाइव टीवी

BJP नेता गिरीश महाजन की दिलेरी, भीड़ के बीच हाथों से पकड़ लिया 5 फीट लंबा सांप, Video

Updated Jul 21, 2021 | 10:23 IST

महाराष्ट्र के भाजपा नेता गिरीश महाजन एक बार फिर चर्चा में हैं। पूर्व मंत्री महाजन ने मंगलवार को सबके सामने पांच फीट लंबा सांप अपने हाथों से पकड़ लिया। उनकी इस दिलेरी की खूब चर्चा हो रही है।

Loading ...

जलगांव (महाराष्ट्र) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री गिरीश महाजन एक बार फिर चर्चा में हैं। महाजन ने मंगलवार को सबके सामने पांच फीट लंबा सांप अपने हाथों से पकड़ लिया। जामनेर में महाजन एक मंदिर से लौट रहे थे तभी उन्होंने एक जगह लोगों को परेशान देखा। उन्होंने जाकर देखा तो पता चला कि वहां एक सांप छिपा है। इसके बाद भाजपा नेता खुद सांप पकड़ने के लिए आगे आ गए। देखते ही देखते उन्होंने सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया। महाजन की इस दिलेरी की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं महाजन 
दिसंबर 2020 में महाजन पर एक संस्था पर जबरन कब्जा करने के लिए धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया। ये मामला जलगांव शहर के निंभोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ। महाराष्ट्र में गिरीश भाजपा के बड़े नेता माने जाते हैं।