लाइव टीवी

रेलवे पुलिस के जवान ने खुद की जान खतरे में डालकर यात्री को दी नई जिंदगी, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

Updated May 12, 2022 | 13:33 IST

Shocking Video: मुंबई के ठाणे में एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर यात्री को नई जिंदगी दी है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जवान पर गर्व करते हुए उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं।

Loading ...

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। मुंबई से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें रेलवे पुलिस के जवान ने अपनी जान पर खेलकर एक यात्री को नई जिंदगी दी। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जवान पर गर्व कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए उन्हें सैल्यू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला ठाणे स्टेशन का है। जहां एक यात्री पटरी को पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी सामने से लोकल ट्रेन आ गई। ट्रेन शख्स के करीब पहुंच गई थी तभी जवान ने खुद की परवाह ना करते हुए उसे प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया। अगर थोड़ी देरी हो जाती तो यात्री की जान भी जा सकती थी।