लाइव टीवी

ट्रेन में सफर के दौरान क्या मिलेगा सस्ता खाना? खत्म हो सकता है सर्विस चार्ज

Updated Jul 12, 2022 | 17:29 IST

Indian Railways: कई समय से इस बात पर बहस चल रही थी कि होटल और रेस्टोरेंट द्वारा ग्राहकों से सर्विस चार्ज वसूलना सही है या नहीं। अब ट्रेन में खाना ऑर्डर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
ट्रेन में सफर के दौरान क्या यात्रियों को मिलेगा सस्ता खाना?
मुख्य बातें
  • यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे कई सर्विस देती हैं।
  • अगर आपको ट्रेन में यात्रा करते समय भूख लगती है, तो आप आसानी से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
  • कोरोना काल के बाद ट्रेनों में पके हुए खाने की सर्विस फिर से शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। रेलवे (Indian Railways) से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) यात्रियों को सौगात दे सकता है। अब यात्रियों को ट्रेन में सस्ता खाना मिल सकता है। रेल मंत्रालय ट्रेन में सफर के दौरान खाने के ऑर्डर पर लगने वाला सर्विस चार्ज (Service Charge) को जल्द ही वापस ले सकता है। सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसके लिए मंत्रालय जल्द ही औपचारिक आदेश भी जारी कर सकता है।

फिलहाल इतना लगता है सर्विस चार्ज
मालूम हो कि अभी ट्रेन से यात्रा करते समय खाने - पीने के ऑर्डर पर आईआरसीटीसी (IRCTC) 50 रुपये का सर्विस चार्ज लेता है। रेल मंत्रालय द्वारा 13 मार्च 2018 को जारी एक आदेश के अनुसार, ट्रेन से यात्रा करते समय यात्रियों द्वारा आईआरसीटीसी को दिए गए F&B ऑर्डर पर 50 रुपये का सेवा शुल्क लगाया गया था। वहीं अगर यात्रियों द्वारा उनकी रेल यात्रा के लिए खाना पहले से ही बुक किया जाता है, तो ऐसा कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है। यह भी संभावना है कि जो प्री बुकिंग नहीं करते हैं उनके लिए ट्रेन से यात्रा करते समय खाने और पीने के पदार्थों की कीमत बढ़ जाए।

IRCTC Trains Cancelled: खराब हुआ रेलवे का ट्रैक, सफर पर निकलने से पहले जानें स्टेटस

4 जुलाई को को मिला था सर्विस चार्ज से छुटकारा
4 जुलाई को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आदेश जारी किया था कि सेवा शुल्क की मांग करना अनुचित व्यापार व्यवहार होगा, और किसी भी होटल या रेस्तरां या किसी अन्य संस्था द्वारा ऐसा कोई सेवा शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए।

होटल में खाना खाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब जबरदस्ती कोई नहीं वसूल सकेगा सर्विस चार्ज

इसी महीने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने सर्विस चार्ज को लेकर नए नियम बनाए थे। सीसीपीए ने बिल में स्वत: लगने वाले सर्विस चार्ज पर पाबंदी लगा दी है। यानी अब होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहकों को सर्विस चार्ज का पेमेंट करने के लिए मजबून नहीं किया जाएगा। यह एक स्वैच्छिक विकल्प होगा।