लाइव टीवी

अगर घर को सस्ते में बनाना चाहते हैं Smart, तो खरीद लें ये 5 प्रोडक्ट्स

Updated Jul 05, 2022 | 18:19 IST

आजकल मार्केट में काफी सारे स्मार्ट प्रोडक्ट्स आते हैं। स्मार्ट फ्रिज से लेकर स्मार्ट फैन तक बाजार में बहुत कुछ उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। लेकिन, हम आपको यहां पांच ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाजार में काफी कम कीमत में मिल जाते हैं।

Loading ...
Photo Credit- Amazon, Xiaomi, Realme
मुख्य बातें
  • स्मार्ट स्पीकर
  • स्मार्ट लाइट
  • स्मार्ट TV स्टिक

आजकल मार्केट में काफी सारे स्मार्ट प्रोडक्ट्स आते हैं। स्मार्ट फ्रिज से लेकर स्मार्ट फैन तक बाजार में बहुत कुछ उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। लेकिन, हम आपको यहां पांच ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाजार में काफी कम कीमत में मिल जाते हैं और इनसे आपके घर को स्मार्ट फील भी मिल जाएगा। हालांकि, इनके लिए आपके घर में WiFi कनेक्शन होना जरूरी है। 

1. स्मार्ट स्पीकर 

बाजार में Amazon Alexa और Google Assistant बेस्ड स्मार्ट स्पीकर्स आसानी से मिल जाते हैं। ये अफोर्डेबल भी होते हैं। ये स्पीकर्स किसी रेगुलर से काफी अलग होते हैं। ये आपको वेदर अपडेट से लेकर ताजा न्यूज तक सब बताएंगे। आपके कहने पर पसंदीदा गाना भी आपके सुनाएंगे। 

घर बन जाएगा थिएटर! OnePlus का 50-इंच 4K TV हुआ लॉन्च, कीमत 33 हजार से कम

2. स्मार्ट लाइट 

बाजार में Xiaomi और Realme जैसी कई कंपनियां सस्ते में स्मार्ट लाइट्स सेल करती हैं। ये ब्लब लाइट्स ऐप से कंट्रोल हो चलती हैं। ऐसे में इन्हें घर से बाहर होने पर भी ऑन/ऑफ किया जा सकता है। साथ ही इनका कलर बदला जा सकता है। म्यूजिक को सिंक किया जा सकता है। इतना ही नहीं रीडिंग जैसे कई मोड्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 

3. स्मार्ट TV स्टिक 

Amazon और Realme जैसी कई कंपनियां बाजार में अफोर्डेबल प्राइस में स्मार्ट TV स्टिक ऑफर करती हैं। इन्हें किसी भी पुराने टीवी मॉडल में कनेक्ट किया जा सकता है और रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है। स्मार्ट टीवी स्टिक के साथ रिमोट भी मिलता है। इससे टीवी को वॉयस कमांड के जरिए चलाया जा सकता है। साथ ही नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे ऐप्स को यूज भी किया जा सकता है। 

BSNL ने लॉन्च किए तीन बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स, कीमत 99 रुपये से शुरू

4. स्मार्ट प्लग

Realme बाजार में अपना स्मार्ट प्लग 799 रुपये में सेल करता है। ऐसे में कई और कंपनियां हैं जो सस्ते स्मार्ट प्लग उपलब्ध कराती हैं। इन प्लग्स के जरिए दूर बैठे किसी अप्लायंस को ऑन/ऑफ किया जा सकता है। चूंकि, ये WiFi से कनेक्ट होकर चलते हैं ऐसे में इन्हें वॉयस कमांड से भी ऑपरेट किया जा सकता है। आप चाहें तो इनसे कनेक्टेड चार्जिंग डिवाइस के लिए टाइम भी फिक्स कर सकते हैं। 

5. स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा 

बाजार में Realme, Xiaomi और Tenda कई कंपनियां अफोर्डेबल स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा सेल करती हैं। इस सिक्योरिटी कैमरा का व्यू आप ऐप के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से देख सकते हैं। साथ ही इसमें रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट, 360 डिग्री मूवमेंट और कॉल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं ये अंधेरे में भी काम करते हैं। हालांकि, इनके लिए बिजली का होना जरूरी होना जरूरी होता है।