लाइव टीवी

Varanasi : वाराणसी में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया

Updated May 08, 2022 | 23:13 IST

Varanasi Police: मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने वाराणसी के प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल आदि सार्वजनिक जगहों पर अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया और उनका हौसला बढ़ाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
वाराणसी की एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरुकता अभियान
मुख्य बातें
  • लड़कियों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी जानकारी
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत चल रहा है अभियान
  • एंटी रोमियो टीम ने लड़कियों का बढ़ाया हौसला

Varanasi Police: नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बेटियों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। महिलाओं / बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 एवं थानों के सीयूजी नंबर के बारे में बताया।

एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताया कि, कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना व एंटी रोमियों टीम व उ.प्र पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं के लिए चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए।

निर्भीक होकर हेल्पलाइन नंबरों का करें उपयोग

सभी बालिकाओं व महिलाओं को बताया गया कि, सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है और समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। सभी बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

महिलाओं के अधिकार के बारे में बताया

महिलाओं से बात कर उनके अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया व महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। कहा गया कि, छात्राएं निर्भीक होकर अपना काम करें। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओं को बताया गया। महिलाओं और बालिकाओं इसको ये यकीन दिलाया गया कि, अगर कोई मनचला परेशान करे या छेड़खानी, छींटाकशी या किसी भी प्रकार का दुर्व्यहार करे तो बताए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत बेझिझक दर्ज कराएं। एंटी रोमियो टीम की इस पहल से बालिकाओं में संतोष की भावना देखने को मिली । शहर में इस तरह के अभियान से कई तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।