लाइव टीवी

Crime News: जौनपुर में संपत्ति विवाद में भतीजे ने गोली मारकर ले ली चाचा की जान, बुआ की ननद को भी मारी गोली

Updated Aug 04, 2022 | 19:08 IST

Crime News: वाराणसी के पड़ोसी जिलों में हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गईं हैं। अब जौनपुर में एक युवक ने चाचा और बुआ की ननद पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज वाराणसी में चल रहा है। घटना बुधवार की देर रात की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
संपत्ति विवाद में युवक ने चाचा को मार डाला
मुख्य बातें
  • जौनपुर जिले के बभनियांव गांव में युवक ने वारदात को दिया अंजाम
  • गोली लगने से घायल महिला भाजपा महिला मोर्चा की है उपाध्यक्ष
  • महिला को स्थानीय डॉक्टर ने वाराणसी कर दिया है रेफर

Crime News: वाराणसी में एक अस्पताल में गोली लगने से घायल भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष का इलाज चल रहा है। इन पर जानलेवा हमला रिश्तेदार ने ही किया है। वहीं, इस हमले में हमला करने वाले युवक के चाचा की मौत हो गई है। गौरतलब है कि, जौनपुर जिले के बभनियांव गांव में बुधवार की रात में वारदात को आरोपी सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह ने अंजाम दिया है। 

मृतक की पहचान 55 वर्षीय अतुल सिंह के रूप में हुई है। वह अविवाहित थे और 25 साल से अपनी बहन के घर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनियांव गांव में रह रहे थे। यहां बुधवार की रात सवा एक बजे उनका भतीजा सूरज सिंह वहां पहुंचा। उसके साथ उसका दोस्ता भी था। 

अपनी पैतृक जमीन बेचना चाहते थे अतुल सिंह

परिजनों का कहना है कि, अविवाहित अतुल सिंह अपनी पैतृक जमीन बेचना चाह रहे थे। वहीं, सूरज सिंह इसके खिलाफ था। इस मुद्दे पर चाचा-भतीजे में अक्सर नोकझोंक हुआ करती थी। बुधवार को विवाद काफी बढ़ गया और आरोपी ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इसमें अतुल और उनकी बहन पुष्पा सिंह को सिर में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन से जंघई की ओर भाग निकले थे। पुलिस ने सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका साथी कचगांव निवासी बकाटू अब भी फरार है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

घायलों को मछली शहर सीएचसी में कराया गया था भर्ती

गोली लगने से घायल भाई-बहन को लोगों ने मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया था। वहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पा को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ अतर सिंह, थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार, जंघई चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत मौके पर पहुंचे। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि, सूरज ने अतुल की हत्या और उनकी पत्नी को भी मारने की कोशिश की है। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।