लाइव टीवी

BHU Central Library: छात्रों की हुई जीत, BHU केंद्रीय लाइब्रेरी में अब रात को भी कर सकेंगे पढ़ाई

Updated Mar 27, 2022 | 18:04 IST

BHU Central Library : विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को बड़ा लाभ होगा। साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे के लिए खोलने के लिए छात्रों ने 2016 में आंदोलन किया था। छह साल बाद इस फैसले से आंदोलन करने वाले छात्र बहुत खुश हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अब BHU की सेंट्रल लाइब्रेरी में रात को भी छात्र कर सकेंगे पढ़ाई
मुख्य बातें
  • साइबर लाइब्रेरी अब हर दिन 21 घंटे तक खुली रहेगी।
  • 28 मार्च से छात्र-छात्राएं सुबह 8 से अगले दिन सुबह पांच बजे तक बैठकर पठन-पाठन कर सकेंगे।
  • करीब 32,000 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।

BHU Central Library : विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को बड़ा लाभ होगा। साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने के लिए छात्रों ने 2016 में आंदोलन किया था। छह साल बाद इस फैसले से आंदोलन करने वाले छात्र बहुत खुश हैं। विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने बनी सेंट्रल लाइब्रेरी में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर है। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए पहुंचते हैं।

अब तक साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर सुबह 8 से रात 11 बजे तक खुलती थी। छात्रों के अनुसार, पूर्व में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने समयावधि को घटाकर 12 घंटे कर दिया था। 2016 में जब 24 घंटे खोलने के लिए आंदोलन किया गया था। 

हजारों छात्र होगे लाभान्वित 

विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि, समयावधि बढ़ाने से करीब 32,000 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कुलपति की पहल पर साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर को हर कार्यदिवस पर 24 में से 21 घंटे खोलने का निर्णय विद्यार्थियों के हित को लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। रविवार और अवकाश के दिनों में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर पूर्ववत समयानुसार ही विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु खुला रहेगा।

अब 21 घंटे खुलेगी लाइब्रेरी

बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी अब हर दिन 21 घंटे तक खुली रहेगी। 28 मार्च से छात्र-छात्रा सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक लाइब्रेरी में बैठकर पठन-पाठन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को बड़ा लाभ होगा। साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे के लिए खोले जाने के लिए छात्रों ने 2016 में आंदोलन किया था।

नौ छात्रों को निलंबित करते हुए भेज था जेल  

इसके बाद 2016 में जब 24 घंटे खोले जाने के लिए आंदोलन किया गया तो, नौ छात्रों को निलंबित करते हुए जेल भिजवा दिया गया था। अब नए कुलपति पद्मश्री प्रो. सुधीर कुमार जैन ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है।

6 साल बाद आया बड़ा फैसला
अब छह साल बाद कुलपति पद्मश्री प्रो. सुधीर कुमार जैन ने लाइब्रेरी को 21 घंटे तक खोलने का फैसला किया है। छात्र-छात्राओं ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर आदेश का स्वागत किया गया। 

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।